हर हाल में 14 तक आवास निर्माण पूरा करें : उपायुक्त

लोहरदगा: उपायुक्त विनोद कुमार की अध्यक्षता में समाहरणालय के सभागार में प्रधानमंत्री आवास योजना एवं स्वच्छता को लेकर बैठक हुई. बैठक में डीसी विनोद कुमार ने उपस्थित अधिकारियों को निर्देश दिया कि प्रधानमंत्री आवास निर्माण येाजना का कार्य युद्ध स्तर पर करायें. हर हाल में 14 नवंबर तक सभी प्रधानमंत्री आवास निर्माण योजना पूरा होना […]

लोहरदगा: उपायुक्त विनोद कुमार की अध्यक्षता में समाहरणालय के सभागार में प्रधानमंत्री आवास योजना एवं स्वच्छता को लेकर बैठक हुई. बैठक में डीसी विनोद कुमार ने उपस्थित अधिकारियों को निर्देश दिया कि प्रधानमंत्री आवास निर्माण येाजना का कार्य युद्ध स्तर पर करायें. हर हाल में 14 नवंबर तक सभी प्रधानमंत्री आवास निर्माण योजना पूरा होना चाहिए.

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास निर्माण योजना में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी. वरीय पदाधिकारी विभिन्न प्रखंडों का निरीक्षण कर आवास योजना की जानकारी लें. संबंधित बीडीओ एवं पंचायत सचिवों को कार्य में तेजी लाने का निर्देश दें. लाभुकों का भुगतान हुआ है या नहीं इसकी भी जानकारी लें. उन्होंने कहा कि जिन लाभुकों का आवास पूर्ण हो गया है उन्हें 14 नवंबर से 20 नवंबर तक गृह प्रवेश कराना सुनिश्चित करें.

उपायुक्त ने सख्त लहजे में कहा कि आवास निर्माण में उदासीन रहनेवाले या लापरवाह करने वाले बख्शे नहीं जायेंगे. बैठक में स्वच्छता विभाग की समीक्षा के क्रम में कहा गया कि लोहरदगा जिला ओडीएफ हो चुका है. लोग शौचालय का उपयोग भी करने लगे हैं. उन्होंने कहा कि कुछ लोग जो शौचालय का उपयोग नहीं कर रहे हैं, स्वच्छता विभाग ओडीएफ प्लस कार्यक्रम चलाकर लोगों को शौचालय का उपयोग करने के लिए प्रेरित करें. यह कार्य ग्रामीण इलाकों में प्रभावी ढंग से चलायें, ताकि एक भी व्यक्ति खुले में शौच न जायें.

उन्होंने कहा कि खुले में शौचमुक्त लोहरदगा बनाने के लिए ग्रामीणों को शौचालय उपयोग के लिए आदत में परिवर्तन लाना आवश्यक है. स्वच्छता कर्मी गांव में जायें और लोगों को आदत में परिवर्तन लाने के लिए प्रेरित करें. मौके पर डीडीसी दानियल कंडुलना, पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के कार्यपालक अभियंता रेयाज आलम, पेशरार बीडीओ संजय सांडिल्य सहित पंचायत सचिव एवं स्वच्छता कर्मी मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >