स्कूल के पास गांजा भरी सिगरेट बेचने का आरोप, बारियातू में 29 वर्षीय युवक गिरफ्तार

बारियातू पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर गांजा बेचने के आरोप में अमन कुमार को गिरफ्तार किया है। आरोपी को एनडीपीएस एक्ट के तहत जेल भेज दिया गया है।

बारियातू, लातेहार : स्थानीय पुलिस ने शनिवार को गुप्त सूचना के आधार पर ब्लॉक रोड स्थित आदर्श मध्य विद्यालय के समीप छापेमारी कर अवैध मादक पदार्थ की खरीद-बिक्री के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया. गिरफ्तार युवक की पहचान अमन कुमार (29 वर्ष), पिता नरेश प्रसाद के रूप में हुई है. पूछताछ के बाद रविवार को उसे न्यायिक हिरासत में लातेहार मंडल कारा भेज दिया गया.

घर और दुकान में पुलिस ने की छापेमारी

थाना प्रभारी प्रभात कुमार दास ने बताया कि पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव को सूचना मिली थी कि आदर्श मध्य विद्यालय के समीप रहने वाला अमन कुमार अवैध मादक पदार्थ की खरीद-बिक्री करता है. सूचना का सत्यापन करने के बाद बालूमाथ अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी उमेश प्रसाद के नेतृत्व में छापेमारी दल का गठन किया गया.

टीम ने अमन कुमार के घर और दुकान पर छापेमारी की. इस दौरान पुलिस ने गांजा भरी सिगरेट जब्त की और अमन कुमार को हिरासत में लेकर थाना लायी.

एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी

थाना प्रभारी ने बताया कि पूछताछ के दौरान अमन कुमार ने अपराध स्वीकार किया. मामले में बारियातू थाना कांड संख्या 53/26 दर्ज करते हुए एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गयी है. प्राथमिकी अभियुक्त अमन कुमार को न्यायिक हिरासत में लातेहार मंडल कारा भेज दिया गया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sumit kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >