युवक ने की आत्महत्या

हरियाणा में काम करने गये बरवाडीह थाना क्षेत्र के बेतला पंचायत अंतर्गत कुटमू गांव निवासी महेंद्र सिंह के पुत्र रवि कुमार सिंह ने आत्महत्या कर ली है

बेतला. हरियाणा में काम करने गये बरवाडीह थाना क्षेत्र के बेतला पंचायत अंतर्गत कुटमू गांव निवासी महेंद्र सिंह के पुत्र रवि कुमार सिंह ने आत्महत्या कर ली है. इसकी जानकारी रवि कुमार सिंह के साथ काम करने गये एक युवक ने मृतक के परिजनों को दी है. हरियाणा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया और उसे दाह संस्कार के लिए कुटमू भेज दिया है. इस घटना के बाद परिजनों में शोक की लहर है. रवि कुमार सिंह कुछ दिन पहले काम करने के लिए घर से रवाना हुआ था. बताया जाता है कि रविवार को उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी. आत्महत्या का कारण प्रेम प्रसंग बताया जा रहा है. जानकारी के अनुसार रवि कुमार सिंह का एक युवती से पिछले एक वर्ष से प्रेम प्रसंग चल रहा था. हालांकि उस युवती की शादी हो गयी है. आशंका व्यक्त की जा रही है कि रवि कुमार ने मानसिक तनाव में आकर आत्महत्या कर ली है. उसके परिजनों ने इसकी जानकारी स्थानीय पुलिस को भी दी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >