शहर में घुसा जंगली हाथी, कई दुकानों में किया तोड़-फोड़
शहर में घुसा जंगली हाथी, कई दुकानों में किया तोड़-फोड़
मनिका. प्रखंड मुख्यालय में मंगलवार की रात अचानक जंगली हाथी को घूमते देखा गया. इसकी जानकारी स्थानीय पुलिस को मिली. इसके बाद पुलिस ने हाथी को प्रखंड मुख्यालय से बाहर निकाला. इस दौरान जंगली हाथी ने रास्ते में पड़ने वाले कई दुकान में रखे सामान को बर्बाद कर दिया. इसके अलावा जन वितरण प्रणाली की दुकान का दरवाजा तोड़कर वहां रखे अनाज को नुकसान पहुंचाया. रोशन प्रसाद के दुकान में रखे आलू के बीज लगभग 10 बोरा को क्षतिग्रस्त कर दिया. अजीत कुमार के जनवितरण प्रणाली के दुकान का दरवाजा तोड़कर कई बोरा चावल बर्बाद कर दिया. प्रखंड मुख्यालय में हाथी के घुसने की खबर फैलते ही लोगो में डर का माहौल बन गया. धान निकालने के क्रम में थ्रेसर मशीन में लगी आग
बेतला. बरवाडीह थाना क्षेत्र के सरईडीह हाई स्कूल के समीप धान के थ्रेसर मशीन में आग लगने से मशीन के साथ ट्रैक्टर जलकर राख हो गया. वहां रखे कई बोझा धान भी जलकर राख हो गया. घटना बुधवार दोपहर की है. बताया जा रहा है कि पोखरी के प्यारी साव धान थ्रेसर मशीन से अपने धान के बोझा से धान निकालने का काम कर रहे थे. इसी बीच अचानक मशीन में आग लग गयी. ऑपरेटर कुछ समझ पाता इससे पहले देखते ही देखते आग फैल गयी. घटना में हजारो रुपये का नुकसान हुआ है. घटना के बाद भुक्तभोगी और उसके परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है