बेतला के कुटमू में धूमधाम से मनी विश्वकर्मा पूजा, सांस्कृतिक कार्यक्रम में दिखी आस्था और उत्साह

बेतला के कुटमू गांव में विश्वकर्मा समाज ने धूमधाम से भगवान विश्वकर्मा की पूजा की. इस अवसर पर एक भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया.

बेतला. बेतला क्षेत्र के कुटमू गांव में विश्वकर्मा समाज की ओर से भगवान विश्वकर्मा की पूजा हर्षोल्लास के साथ की गयी. इस अवसर पर गुरुवार की देर शाम भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों ने सामूहिक रूप से दीप प्रज्वलित कर और फीता काटकर किया.

कार्यक्रम का उद्घाटन जिप सदस्य संतोषी शेखर, विजय बहादुर सिंह, पूर्व उप मुखिया जय प्रकाश रजक, पूर्व मुखिया संजय सिंह, ग्राम प्रधान रामचलितर सिंह और महिला नेत्री रूपाली देवी ने किया.

कर्म को पूजा मानकर दायित्व निभाने की अपील

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अतिथियों ने भगवान विश्वकर्मा के महत्व पर प्रकाश डाला. उन्होंने कहा कि भगवान विश्वकर्मा को प्रथम शिल्पकार, वास्तुकार और निर्माण व सृजन का देवता माना जाता है. आधुनिक तकनीक और बुनियादी विकास में भी शिल्प और निर्माण की महत्वपूर्ण भूमिका है.

अतिथियों ने कहा कि श्रमिक, शिल्पी और मैकेनिक समाज के निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान देते हैं. सभी को कर्म को पूजा मानकर अपने दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन करना चाहिए.

मौके पर योगेंद्र विश्वकर्मा, दयानंद मिस्त्री, गोपाल मिस्त्री, अखिलेश विश्वकर्मा, विजय मिस्त्री, जय राम मिस्त्री समेत विश्वकर्मा समाज के कई लोग मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >