शव के साथ सड़क पर उतरे ग्रामीण, दो घंटे जाम रहा एनएच

शव के साथ सड़क पर उतरे ग्रामीण, दो घंटे जाम रहा एनएच

चंदवा़ रविवार दोपहर एनएच-75 पर चंदवा थाना अंतर्गत हुटाप नर्सरी के समीप ग्रामीणों और परिजनों ने मृतक लल्लू लोहरा के शव के साथ दो घंटे तक सड़क जाम कर दिया. इससे दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गयी, करीब दो घंटे तक एनएच पर आवागमन ठप रहा. ज्ञात हो कि शनिवार शाम पिकअप वाहन और ऑटो के बीच जोरदार टक्कर में ऑटो चालक लल्लू लोहरा (ग्राम हुटाप) की मौके पर ही मौत हो गयी थी. इसमें पिकअप सवार छह लोग भी घायल हो गये थे. रविवार को पोस्टमार्टम के बाद लल्लू लोहरा का शव जैसे ही गांव पहुंचा ग्रामीण व परिजन उग्र हो उठे. शव के साथ एनएच जाम कर दिया. घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था. लल्लू लोहरा अपने पीछे पत्नी, एक पुत्र और एक पुत्री को छोड़ गया है. उसकी पत्नी सहिया के रूप में कार्यरत है. जाम की सूचना मिलते ही सीओ सुमित कुमार झा, पुनि रणधीर कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे. अधिकारियों ने आक्रोशित ग्रामीणों और परिजनों से बातचीत कर जाम हटाने का कई बार प्रयास किया. मुखिया सुखनारायण सिंह की मध्यस्थता में कई बार बातचीत हुई. लोग तत्काल 30 हजार रुपये नकद सहायता, मृतक के परिवार के एक सदस्य को नौकरी, उचित मुआवजा व अन्य सरकारी सहायता की मांग कर रहे थे. सीओ ने आश्वासन दिया कि सरकारी प्रावधानों के तहत मृतक के आश्रितों को हर संभव सहायता दी जायेगी. प्रशासनिक आश्वासन के बाद जाम हटा और यातायात सामान्य हुआ.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shailesh ambashtha

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >