टेंट सिटी व यूको कॉटेज निर्माण के लिए जमीन देने से ग्रामीणों ने किया इंकार

टेंट सिटी व यूको कॉटेज निर्माण के लिए जमीन देने से ग्रामीणों ने किया इंकार

महुआडांड़़ नेतरहाट के ग्रामीणों ने जिला प्रशासन को पत्र लिखकर अपने क्षेत्र में टेंट सिटी और यूको कॉटेज निर्माण के लिए जमीन उपलब्ध कराने से साफ इंकार कर दिया है. ग्रामीणों ने बैठक कर सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया है. उपायुक्त को लिखे आवेदन में कहा गया है कि नेतरहाट क्षेत्र की जमीन पूरी तरह खेती योग्य है. जो स्थानीय लोगों की आजीविका का मुख्य स्रोत है. ग्रामीणों ने कहा कि यदि इस भूमि पर सरकारी निर्माण कार्य किया गया तो उनकी खेती और जीवन-यापन पर सीधा असर पड़ेगा. आवेदन में बताया गया है कि गांव के पास कोई भी खाली या बंजर भूमि उपलब्ध नहीं है. जहां निर्माण कराया जा सके. इसलिए प्रशासन से आग्रह किया गया है कि उक्त परियोजनाओं के लिए किसी अन्य उपयुक्त स्थान का चयन किया जाये ताकि स्थानीय किसानों को अपनी जमीन से वंचित नहीं होना पड़े. ग्रामीणों ने यह भी कहा कि वे विकास कार्यों के विरोधी नहीं हैं, परंतु खेती योग्य भूमि पर सरकारी निर्माण उनके जीवन और रोजगार के लिए गंभीर संकट खड़ा करेगा. ग्रामीणों का कहना है कि वे पर्यटन विकास का स्वागत करते हैं, लेकिन अपनी खेती और आजीविका को त्याग कर ऐसा कार्य नहीं कराने का अनुराेध किया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shailesh ambashtha

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >