लातेहार. जिला मुख्यालय से श्री वैष्णो देवी दर्शन के लिए 51 श्रद्धालुओं का जत्था रवाना हुआ है. शहर के रेलवे स्टेशन से गरीब रथ से जत्था रवाना होने के पहले आस-पास क मंदिरो मे पूजा अर्चना की और जिले के सुख शांति की कामना की. इसके बाद जय माता के उद्घोष के बाद जत्था रवाना हुआ.
अलग-अलग तीर्थ स्थान का करेंगे भ्रमण
श्रद्धालुओं का जत्था श्री वैष्णो देवी माता के दर्शन के बाद अलग-अलग तीर्थ स्थान पर भ्रमण कर भगवान का दर्शन करेगी. जत्था मे भोला प्रसाद, सुमित्रा देवी, राहुल कुमार, खुशी कुमारी, रितिक कुमार, विनय प्रसाद, पूनम देवी, रंजन कुमार, अशोक कुमार उर्फ बूटा, अमित कुमार, प्रदीप पांडेय, श्याम सुंदर प्रसाद, चंदन सिंह, नवनीत कुमार, सत्येंद्र प्रसाद, अजय सिंह, विनोद प्रसाद समेत कई लोग शामिल थे.
