ऑटो व कार की टक्कर में दो घायल, एक रिम्स रेफर

ऑटो व कार की टक्कर में दो घायल, एक रिम्स रेफर

बालूमाथ. रांची-चतरा मुख्य पथ पर बालूमाथ थाना अंतर्गत मकइयांटाड़ गांव के समीप शुक्रवार को ऑटो व कार की आमने-सामने टक्कर में दो लोग घायल हो गये. घायलों में चंदन कुमार साव (ग्राम ओकिया, बालूमाथ) निवासी व साजिद खान (कामता, चंदवा) शामिल है. जानकारी के अनुसार चंदन कुमार साव अपने ऑटो से ग्रामीणों को लेकर ओकिया गांव में आयोजित यज्ञ समारोह में गये थे. यहां से वे चंदवा होते अपने घर लौट रहा था. इसी दौरान मकइयांटाड़ गांव के पास सामने से आ रही कार से उसकी टक्कर हो गयी. कार साजिद खान चला रहा था. घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया. यहां डॉ. चंदन कुमार ने दोनों का प्राथमिक उपचार किया. साजिद खान की स्थिति गंभीर देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए रिम्स रेफर कर दिया गया है. चंदन कुमार को उपचार के बाद छोड़ दिया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >