..लूटपाट गिरोह के दो अपराधी गिरफ्तार

हथियार का भय दिखाकर लूटपाट व छिनतई करने वाले गिरोह के दो अपराधियो को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है

तसवीर-7 लेट-3 जानकारी देते एसपी लातेहार. हथियार का भय दिखाकर लूटपाट व छिनतई करने वाले गिरोह के दो अपराधियो को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. गिरफ्तार अपराधियो के पास से तीन भरठुवा बंदूक व एक देशी पिस्तौल बरामद किया गया है. इस आशय की जानकारी पुलिस अधीक्षक अंजनी अंजन ने मंगलवार को आयोजित प्रेसवार्ता मे दी है. गिरफ्तार अपराधियों में पप्पू कुमार सिंह पिता सरयू सिंह (गाड़ी, बगईटोला, छिपादोहर) और सोनम सिंह उर्फ बसंत सिंह पिता जितेंद्र सिंह (चांदो चैनपुर पलामू) शामिल है. एसपी श्री अंजन ने आगे बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि हथियार के साथ कुछ लुटेरे किसी घटना को अंजाम देने वाले है. इसके बाद बरवाडीह एसडीपीओ वेंकटेश प्रसाद के नेतृत्व में एक टीम गठित किया गया. गठित टीम ने छापामारी अभियान चला कर दोनों अपराधियो को गिरफ्तार किया. पप्पू कुमार सिंह के घर की तलाशी ली गई जिसमे तीन भरठुवा बंदूक व सोनम सिंह के पास से एक देशी पिस्तौल बरामद हुआ है. उन्होंने बताया कि सभी अपराधी एक गिरोह बनाकर छिपादोहर, बरवाडीह व सतबरवा थाना क्षेत्र के विभिन्न मार्गो में राहगीरों से लूटपाट व छिनतई जैसे घटना को अंजाम देते थे. एसपी ने बताया कि लुटेरा गिरोह लाभर से केड जाने वाले मार्ग, केचकी संगम मार्ग, केचकी चेकनाका होते हुए दुबिया खांड़ जाने वाले सड़क मार्ग में जंगल का फायदा उठाकर हथियार के बल पर लूटपाट की घटना को अंजाम दिया करते थे. उन्होंने बताया कि इस गिरोह में कई और अपराधी शामिल है जिसकी गिरफ्तारी के लिए छापामारी अभियान चलाया जा रहा है. छापामारी अभियान में छिपादोहर थाना प्रभारी धीरज कुमार सिंह, पुअनि रितेश कुमार राव, बिकाशेन्दु त्रिपाठी, राकेश कुमार व थाना के जवान शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >