रेलवे संपत्ति चोरी करने की फिराक में थे दो युवक, RPF ने कुल्हाड़ी और रेलवे सामान के साथ पकड़ा

चंदवा के शिवपुर स्टेशन के पास रेलवे का लोहा और क्लिप चोरी करने के आरोप में आरपीएफ ने दो युवकों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।

चंदवा,लातेहार: रेलवे संपत्ति चोरी की फिराक में घूम रहे दो संदिग्ध युवकों को आरपीएफ की टीम ने शिवपुर स्टेशन के समीप होम सिग्नल के पास से गिरफ्तार किया है. दोनों के पास से मालगाड़ी के लोहे के चदरे, रेलवे पेंड्रोल क्लिप और एक लोहे की कुल्हाड़ी बरामद की गयी है.

गुप्त सूचना पर हुई कार्रवाई

जानकारी के अनुसार, 12 अगस्त की शाम करीब पांच बजे आरपीएफ को सूचना मिली कि शिवपुर स्टेशन के उत्तर दिशा में होम सिग्नल के पास कुछ संदिग्ध लोग लोहे की कुल्हाड़ी लेकर रेलवे में अपराध करने की तैयारी में हैं. सूचना के बाद प्रभारी निरीक्षक विनोद विश्वकर्मा के नेतृत्व में एसआई कुंदन कुमार, एएसआई विजय यादव, एचसी एसपी साव, दिलीप कुमार समेत अन्य जवानों की टीम ने मौके पर छापेमारी की.

इस दौरान दो युवकों को रेलवे के लोहे के सामान के साथ पकड़ा गया. पूछताछ में दोनों की पहचान शंकर राम, पिता रामवृक्ष राम, निवासी कोयद और प्रमोद भुइयां, पिता स्व. खैटा भुइयां, निवासी ढिबर टोला, कोयद, टंडवा-चतरा के रूप में हुई.

रेलवे का सामान बरामद

तलाशी के दौरान उनके कब्जे से मालगाड़ी के चार लोहे के चदरे, तीन रेलवे पेंड्रोल क्लिप और एक लोहे की कुल्हाड़ी बरामद हुई. बरामद सामान को जब्त कर टोरी लाया गया.

मामले में प्राथमिकी दर्ज कर दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sumit kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >