महाअधिवेशन को सफल बनाने में जुटा ट्रक ओनर एसोसिएशन
महाअधिवेशन को सफल बनाने में जुटा ट्रक ओनर एसोसिएशन
चंदवा़ लोहरदगा गुमला ट्रक ओनर एसोसिएशन की बैठक सोमवार को चंदवा स्थित कार्यालय में हुई. इसकी अध्यक्षता मोहम्मद मिनहाज ने की. बैठक में आगामी 30 मई को लोहरदगा में आयोजित छोटानागपुर बॉक्साइड एंड कोल वर्कर्स यूनियन (इंटक) के महाअधिवेशन को सफल बनाने को लेकर विस्तार से चर्चा की गयी. बैठक में निर्णय लिया गया कि चंदवा से सैकड़ों की संख्या में ट्रक मालिक एवं श्रमिक महाअधिवेशन में शामिल होंगे. कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए लातेहार तथा चंदवा क्षेत्र में व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया जायेगा. इसके अलावा एसोसिएशन की ओर से मंगलवार से विभिन्न माइंस क्षेत्रों का दौरा कर वहां भी जनसंपर्क अभियान शुरू किया जायेगा. बैठक में एसोसिएशन के संरक्षक संतोष साहू, सचिव रोहित अग्रवाल, उपाध्यक्ष मोहम्मद इरशाद, मनीष सिंह, सह सचिव राजेश विश्वकर्मा, मनोज गुप्ता, मोहम्मद शमशेर, मोहम्मद राशिद, अनूप भारती, सह कोषाध्यक्ष इरफान दानिश, ट्रक ओनर दीपक दुबे, विष्णु गुप्ता, पप्पू मिस्त्री, मोहम्मद फहीम सहित अन्य सदस्य मौजूद थे. नारायण सेवा समिति ने वस्त्र का वितरण किया
बरवाडीह. गंगा दशहरा के पावन अवसर पर प्रखंड के लात पंचायत के टोंगारी गांव मे नारायण सेवा समिति ट्रस्ट सतबरवा ने वस्त्रों का वितरण किया. इस दौरान जरूरतमंद खरवार परिवारों के बीच साड़ी, धोती व अन्य वस्त्रों का वितरण किया गया. कार्यक्रम के दौरान कई ग्रामीणों को लाभान्वित किया गया. समिति के सदस्यों ने ग्रामीणों को शिक्षा के महत्व के बारे में जागरूक करते हुए बच्चों को नियमित रूप से विद्यालय भेजने की अपील की. साथ ही नशा से दूर रहने और समाज में जागरूकता फैलाने का संदेश दिया. मौके पर समाजसेवी निर्दोष कुमार, पिंटू साहू, संजय सिंह, राजदेव सिंह, रमेश सिंह, जितेंद्र सिंह, शंकर सिंह, रामलगन सिंह, ईश्वरी सिंह, अशोक सिंह समेत कई लोग मौजूद थे.