वार्ड नौ में महिला प्रत्याशियों के बीच त्रिकोणीय मुकाबला, समस्याओं का अंबार

वार्ड नौ में महिला प्रत्याशियों के बीच त्रिकोणीय मुकाबला, समस्याओं का अंबार

लातेहार ़ नगर निकाय चुनाव को लेकर लातेहार शहरी क्षेत्र में चौक-चौराहों पर चुनाव की चर्चा तेज हो गयी है. लोकतंत्र के इस महापर्व में इस बार कई नये चेहरे चुनाव में उतरे हैं. वार्ड नंबर नौ इस बार महिला अन्य के लिए आरक्षित है. इसमें तीन प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं. वार्ड नौ में अंबाकोठी, चट्टी मुहल्ला व थाना चाैक के लोग कई समस्याओं से जूझ रहे हैं. ऐसी स्थिति में प्रभात खबर ने परिचर्चा के माध्यम से वार्ड नंबर नौ की समस्या को सामने लाया है. जिस पर वार्ड के लोगों ने खुलकर अपनी समस्याओं को रखा है. क्या कहते है वार्ड के लोग : वार्ड नौ में किसी प्रकार की सुविधा नहीं है. मुहल्ले में नालियों की स्थिति भी काफी खराब है. नालियों का निर्माण अव्यवस्थित तरीके से हुआ है. जिससे आने-जाने में लोगों को काफी परेशानी होती है. साथ ही गंदगी भी फैली रहती है़ कमलेश प्रसाद नगर पंचायत क्षेत्र के लोगों के लिए नगर प्रशासन सिर्फ कार्य करने का दावा करता है. लेकिन नगर पंचायत ने कोई सुविधा नहीं दी है. मुहल्ला में गंदगी का अंबार लगा रहता है. वार्ड नौ में बुनियादी सुविधाओं का काफी अभाव है. गौतम दास वार्ड नौ के विकास को लेकर नगर पंचायत बिल्कुल गंभीर नहीं है. साफ सफाई की स्थिति काफी बदतर है. कई मुहल्ले में नाली का निर्माण नहीं हुआ है. नाली का निर्माण नहीं होने से लोग अपने घर का पानी सड़क पर बहाते हैं. अश्विनी सिंह वार्ड के सर्वांगीण विकास के लिए मेरे स्तर से लगातार प्रयास किये गये है़ं वार्ड के विकास के लिए लोगों की सहमति के बाद मास्टर प्लान तैयार कर नगर पंचातय बोर्ड की बैठक में योजना बनकार दिया जाता रहा है. क्षेत्र में विकास की प्रक्रिया को गति देने के लिए हर संभव कदम उठाये गये हैं. निवर्तमान वार्ड पार्षद संयुक्ता कुंवर कुल मतदाता : 1643 महिला मतदाता : 598 पुरुष मतदाता :1045 थर्ड जेंडर-0

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shailesh ambashtha

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >