लातेहार में दो बाइकों में जोरदार टक्कर, जुड़वा भाई समेत 3 घायल

लातेहार के एनएच-75 पर दो मोटरसाइकिल की टक्कर में तीन लोग घायल हो गए. घायलों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से दो को रिम्स रेफर किया गया है.

लातेहार : सदर थाना क्षेत्र के एनएच-75 पर रांची-मेदिनीनगर मुख्य सड़क के पतकी गांव के पास सोमवार देर शाम दो मोटरसाइकिलों की टक्कर में तीन लोग घायल हो गये. हादसे के बाद समाजसेवी अख्तर अंसारी और कांग्रेस युवा जिला अध्यक्ष अमित यादव ने मानवीय पहल करते हुए तीनों घायलों को अपनी निजी वाहन से लातेहार सदर अस्पताल पहुंचाया. घायलों की पहचान डुमरियाटांड़ निवासी रविंद्र सिंह और सतेंद्र सिंह, दोनों बबन सिंह के पुत्र, तथा पतकी निवासी नीरज राम के रूप में हुई है. रविंद्र और सतेंद्र आपस में जुड़वा भाई हैं.

दोनों मोटरसाइकिलों के बीच जोरदार टक्कर

बताया गया कि दोनों मोटरसाइकिलों के बीच जोरदार टक्कर होने के बाद तीनों सड़क पर गिर गये और घायल हो गये. हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने भी घायलों की मदद की. सूचना मिलने पर उन्हें तत्काल सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने तीनों का प्राथमिक उपचार किया. प्राथमिक उपचार के बाद रविंद्र सिंह और सतेंद्र सिंह की स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने दोनों को बेहतर इलाज के लिए रिम्स रेफर कर दिया. नीरज राम का इलाज सदर अस्पताल में किया गया.

ये भी पढ़ें: मनिका में अंधविश्वास पड़ा भारी: सर्पदंश के बाद झाड़-फूंक में उलझे परिजन, युवक की गई जान

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By विकास नाथ

26 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत हूं. रिपोर्टिंग के साथ डेस्क का काम करने भी अनुभव प्राप्त है. खेल डेस्क में भी काम करने का अनुभव है. रुरल के संस्करणों को देखता हूं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >