त्योहारों पर खलल डालने वालों की खैर नहीं

त्योहारों पर खलल डालने वालों की खैर नहीं

लातेहार ़ आगामी ईद, सरहुल और रामनवमी के मद्देनजर समाहरणालय सभागार में बुधवार को जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक हुई. उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता और पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव की संयुक्त अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में त्योहारों को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए रणनीति तैयार की गयी. अधिकारियों ने कहा कि त्योहारों में खलल डालने वालों की खैर नहीं है़ सभी लोग शांति और भाईचारे से त्योहार मनाये़ं विधि-व्यवस्था पर कड़ा रुख : उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि पर्व के दौरान विधि-व्यवस्था को लेकर विशेष निगरानी बरतें. उन्होंने सभी अनुमंडल पदाधिकारियों, अंचल अधिकारियों और थाना प्रभारियों को शांति समिति की बैठकें आयोजित करने और संवेदनशील क्षेत्रों में फ्लैग मार्च करने का आदेश दिया. डीसी ने स्पष्ट किया कि यदि किसी शरारती तत्व ने सोशल मीडिया के माध्यम से अफवाह फैलाने की कोशिश की, तो उसके विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की जायेगी. सुरक्षा का अभेद्य घेरा : पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव ने सुरक्षा तैयारियों की समीक्षा करते हुए कहा कि जुलूस के रूट का पहले ही मुआयना कर लिया जाये ताकि अंतिम समय में कोई समस्या न हो. उन्होंने बताया कि साइबर सेल 24 घंटे सक्रिय है और सोशल मीडिया की गतिविधियों पर पैनी नजर रख रहा है. असामाजिक तत्वों पर नकेल कसने के लिए प्रशासन ड्रोन और सीसीटीवी कैमरों की मदद लेगा. किसी भी आपात स्थिति के लिए प्रशासन ने कंट्रोल रूम नंबर 06565–247981 और मोबाइल नंबर 08987796308 जारी किया है. बैठक में मौजूद लोग : बैठक में जिला परिषद अध्यक्ष पूनम देवी, आइटीडीए निदेशक प्रवीण कुमार गगराई, अपर समाहर्ता रामा रविदास, एसडीओ अजय कुमार रजक व बिपिन कुमार दुबे, नगर पंचायत अध्यक्ष महेश सिंह, विधायक प्रतिनिधि हरिशंकर यादव समेत कई वरीय अधिकारी व गणमान्य नागरिक उपस्थित थे. सभी ने एक स्वर में आपसी भाईचारे के साथ त्योहार मनाने का संकल्प लिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shailesh ambashtha

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >