एक बाइक व चोरी का पशु छोड़ भागे चोर, लोगों ने बाइक फूंकी

एक बाइक व चोरी का पशु छोड़ भागे चोर, लोगों ने बाइक फूंकी

चंदवा़ प्रखंड के ग्रामीण इलाकों में पिछले कुछ दिनों से बढ़ रही पशु व बाइक चोरी की घटनाओं से आक्रोशित ग्रामीणों का गुस्सा सोमवार की रात फूट पड़ा. चोरों का पीछा करने के दौरान ग्रामीणों ने उनके द्वारा छोड़ी गयी एक अपाची बाइक को आग के हवाले कर दिया. यह घटना पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है. जानकारी के अनुसार, सोमवार की देर रात दो बाइक पर सवार कुछ चोर आन गांव पहुंचे थे. यहां से वे दो बकरे की चोरी कर भाग रहे थे, तभी ग्रामीणों को इसकी भनक लग गयी. शोर मचते ही काफी संख्या में ग्रामीणों ने चोरों का पीछा किया. खुद को घिरता देख चोर एक बकरा और बिना नंबर प्लेट की अपाची बाइक मौके पर ही छोड़कर, दूसरी बाइक से एक बकरा लेकर फरार हो गये. इस घटना से गुस्साये ग्रामीणों ने चोरों की बाइक में आग लगा दी. ग्रामीणों का आरोप है कि क्षेत्र में लगातार हो रही चोरियों की सूचना पुलिस को दिये जाने के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो रही है, जिससे लोग खुद सुरक्षा संभालने को मजबूर हैं. ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन से गश्ती बढ़ाने और चोरियों पर अंकुश लगाने की मांग की है. इधर, सूचना मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है. जली हुई बाइक के चेसिस नंबर के आधार पर आरोपियों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >