छठ घाट में पर्याप्त स्थान हो, गहराई की जांच कर ले समिति : अधिकारी

थाना परिसर में गुरुवार को दीपावली, काली पूजा व छठ महापर्व को लेकर शांति समिति की बैठक हुई

बारियातू. थाना परिसर में गुरुवार को दीपावली, काली पूजा व छठ महापर्व को लेकर शांति समिति की बैठक हुई. इसकी अध्यक्षता अंचलाधिकारी कोकिला कुमारी ने की. अधिकारी ने प्रखंड में होनेवाले लक्ष्मी पूजा, काली पूजा पंडाल व महापर्व के दौरान छठ घाट को लेकर जानकारी प्राप्त की. उन्होंने कहा कि इस वर्ष अनुमान से अधिक वर्षा हुई है. सभी तालाब व नदी में पानी अधिक है. विभिन्न समिति के लोगों से तालाब में पानी के भीतर बेरेकेडिंग लगाने का निर्देश दिया, ताकि लोग गहराई में नहीं जा सके. बीडीओ अमित कुमार पासवान ने कहा कि सरकार के गाइडलाइन का पालन करें. सभी छठघाट पर पर्याप्त जगह रखें, ताकि भीड़ नियंत्रित रहे. थाना प्रभारी रंजन पासवान ने सभी छठ घाट संबंधित जानकारी प्राप्त की. पूजा के दौरान छठ घाट पर लाइट व अन्य व्यवस्था बनाने की बात कही. किसी भी प्रकार की सूचना तत्काल पुलिस को देने की बात कही. मौके पर विधायक प्रतिनिधि देवनंदन प्रसाद, युगेंद्र गंझू, सांसद प्रतिनिधि किशोर प्रसाद, जेएमएम प्रखंड अध्यक्ष राजेंद्र गंझू, उपाध्यक्ष लाल आशीष नाथ शाहदेव, गौतम सिंह, नंदू उरांव, फुलचंद गंझू, संजय सिंह, अमित कुमार, राकेश प्रसाद, बजरंग प्रसाद, अशोक ठाकुर, मनोज राम समेत अन्य लोग मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: VIKASH NATH

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >