रामनवमी के बाद किये गये प्राथमिकी पर उबाल, आंदोलन की रूपरेखा तय

रामनवमी के बाद किये गये प्राथमिकी पर उबाल, आंदोलन की रूपरेखा तय

बालूमाथ़ प्रखंड मुख्यालय स्थित गेरूवाटांड़ सामुदायिक भवन परिसर में शनिवार देर शाम हिंदू समाज की बैठक हुई. इसमें रामनवमी जुलूस के उपरांत ग्रामीणों, जनप्रतिनिधियों और पत्रकारों पर दर्ज किये गये कथित फर्जी मुकदमों पर गहरा रोष व्यक्त किया गया. प्रशासनिक उदासीनता पर नाराजगी : बैठक में वक्ताओं ने कहा कि पूर्व में दिये गये मांग पत्र पर प्रशासन ने अब तक कोई ठोस पहल नहीं की है. समाज की मुख्य मांगों में रामभक्तों के साथ अभद्रता करने वाले एएसआइ रामविनय सिंह पर कार्रवाई, फर्जी केस दर्ज करने वाले सीओ बालेश्वर राम को हटाने और विधायक-सांसद प्रतिनिधियों सहित अन्य पर दर्ज मुकदमे वापस लेना शामिल है. ग्रामीणों का कहना है कि प्रशासनिक अधिकारियों ने मौखिक आश्वासन तो दिया, पर एक सप्ताह बीतने के बाद भी स्थिति जस की तस है. आंदोलन की नयी रणनीति : सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि अब इस मामले को लेकर उपायुक्त को मांग पत्र सौंपा जायेगा. यदि जल्द समाधान नहीं हुआ, तो व्यापक आंदोलन की रूपरेखा तय की जायेगी. आवेदन की प्रतिलिपि एसपी, भाजपा जिलाध्यक्ष, विधायक प्रकाश राम और सांसद कालीचरण सिंह समेत उच्चाधिकारियों को भी भेजी जायेगी. मौके पर रामकुमार गुप्ता, अखिलेश भोक्ता, पंचानंद पांडेय, सत्येंद्र कुमार, विनोद भुइयां, प्रयाग यादव, पप्पू ठाकुर, अर्जुन साव, राजेंद्र साहू, पंकज केशरी समेत काफी संख्या में लोग उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >