प्रखंड क्षेत्र में स्वतंत्रता दिवस पर फहराया गया तिरंगा

प्रखंड में सरकारी एवं गैर सरकारी कार्यालय में स्वतंत्रता दिवस पर झंडोत्तोलन किया गया.

तसवीर-16 लेट-5 सलामी देते थाना प्रभारी, लेट-6 सलामी देती प्रमुख

मनिका. प्रखंड में सरकारी एवं गैर सरकारी कार्यालय में स्वतंत्रता दिवस पर झंडोत्तोलन किया गया. प्रखंड कार्यालय परिसर में प्रमुख प्रतिमा देवी एवं थाना परिसर में थाना प्रभारी शशि कुमार ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया. इसके अलावा प्रखंड संसाधन केंद्र में प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी राजश्री, वन विभाग में रेंजर ठाकुर पासवान, राजद कार्यालय में प्रखंड अध्यक्ष दामोदर यादव, भाजपा कार्यालय में प्रखंड अध्यक्ष मनदीप कुमार, पशुपालन में डॉ नरेश प्रसाद, पंचायत सचिवालय में मुखिया सत्येंद्र कुमार सिंह, कांग्रेस कार्यालय में प्रखंड अध्यक्ष दरोगी प्रसाद यादव, लैंप्स में कृषि सलाहकार समिति के अध्यक्ष सुरेंद्र पासवान, कार्तिक उरांव पुस्तकालय भवन में पूर्व 20 सूत्री अध्यक्ष विश्वनाथ पासवान, झारखंड मुक्ति मोर्चा कार्यालय में प्रखंड अध्यक्ष सिकंदर बाड़ा, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉ दिव्या क्षितिज कुजूर, प्लस टू उच्च विद्यालय में मृगेंद्र सिंह ने झंडोत्तोलन किया गया. मौके पर विधायक रामचंद्र सिंह, प्रखंड विकास पदाधिकारी संदीप कुमार, अंचल अधिकारी अमन कुमार, जिला परिषद पश्चिमी बलवंत सिंह, जिप सदस्य पूर्वी संपतिया देवी, रघु पाल सिंह, सुरेंद्र भारती, लव कुमार दुबे, विश्वनाथ राय, शंकर दुबे, जितेंद्र यादव, ग्राम प्रधान रजत कुमार, धर्मजीत राय, उमेश यादव, सत्यनारायण प्रसाद समेत कई लोग उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: VIKASH NATH

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >