श्री वैष्णव दुर्गा मंदिर में अगले वर्ष से चैत्र नवरात्र पर स्थापित होगी प्रतिमा

श्री वैष्णव दुर्गा मंदिर में अगले वर्ष से चैत्र नवरात्र पर स्थापित होगी प्रतिमा

लातेहार. श्री वैष्णव दुर्गा मंदिर लातेहार के कार्यकारिणी समिति की बैठक संरक्षक विनोद कुमार साहू की अध्यक्षता में मंदिर परिसर में आयोजित की गयी. बैठक में मंदिर के मासिक आय-व्यय का ब्योरा प्रस्तुत किया गया. बैठक में पिछले दो सालों में मां को अर्पित किये गये सोने-चांदी के आभूषणों का मूल्यांकन किया गया. सभी आभूषणों को बैंक के लॉकर में रखने का निर्णय सर्वसम्मति से पारित किया गया. बैठक में मंदिर के विकास तथा अन्य विषयों पर चर्चा की गयी. मंदिर समिति के अध्यक्ष राजेश कुमार गुप्ता (भोला) ने मंदिर के उपरी तल्ले के कमरों के सुंंदरीकरण में सहमति देने वाले दानदाताओं से राशि जमा करने का आग्रह किया. बैठक में अगले वर्ष से चैत्र नवरात्र पर मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित कर पूजा-अर्चना करने तथा सदस्यता अभियान का सत्यापन व इसमें नये सदस्यों को जोड़ने का निर्णय लिया गया. बैठक में मंदिर के 33 वें वार्षिकोत्सव (2027) तक 100 नये सदस्यों को जोड़ने का लक्ष्य निर्धारित किया गया. मौके पर शशिभूषण पांडेय, आशीष टैगोर, रविंद्र प्रजापति, रंंजीत कुमार, अशोक दास, प्रदीप प्रसाद, आकाश जायसवाल व परितोष ठाकुर मौजूद थे. मतदात पुनरीक्षण कार्य को लेकर प्रशिक्षण संपन्न

बारियातू़ प्रखंड सह अंचल कार्यालय स्थित सभागार में बुधवार को प्रखंड के सभी बीएलओ व बीएलओ पर्यवेक्षक को एकदिनी प्रशिक्षण दिया गया. उप निर्वाचन पदाधिकारी मेरी मड़की, सहयोगी अतहर रजा व मनोज कुमार ने सभी बीएलओ व पर्यवेक्षकों को नेशनल हॉउस नंबर के बारे में विस्तृत जानकारी दी. बताया कि कई ऐसे मतदाता है जिनके या उनके माता-पिता का वर्ष 2003 की मतदाता सूची में नाम नहीं है. ऐसे मतदाताओं को विशेष गहन पूनरिक्षण कार्यक्रम के दौरान भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित दस्तावेज जरूरी है. दस्तावेज गणना प्रपत्र के साथ संलग्न कर सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी को प्रस्तुत करने की जानकारी दी. इसके अलावा मतदाता सूची विशेष गहन पूनरिक्षण कार्यक्रम के बारे में विस्तार से जानकारी दी. मौके पर निर्वाचन ऑपरेटर आकाश कुमार, बीएलओ पर्यवेक्षक प्रकाश यादव समेत सभी बीएलओ व पर्यवेक्षक मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shailesh ambashtha

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >