26 जनवरी को लेकर कार्यक्रम का पूर्वाभ्यास एवं चयन किया गया

आगामी 26 जनवरी गणतंत्र दिवस की संध्या को रेलवे स्टेशन रोड स्थित नगर भवन में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया है.

लातेहार. आगामी 26 जनवरी गणतंत्र दिवस की संध्या को रेलवे स्टेशन रोड स्थित नगर भवन में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया है. कार्यक्रम शाम पांच बजे से प्रारंभ होगा, जिसमें विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राएं और स्थानीय कला दल के प्रतिभागी अपनी प्रस्तुतियां देंगे. प्रतिभागियों से अनुरोध किया गया है कि वे चार बजे तक नगर भवन पहुंच जायें. कार्यक्रमों का पूर्वाभ्यास एवं चयन गुरुवार को जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय के सभागार में पूर्वाह्न 11 बजे से हुआ. इस अवसर पर चयन समिति के संयोजक आशीष टैगोर, जवाहर नवोदय विद्यालय के संगीत शिक्षक डॉ. संदीप कुमार ओझा, रेडक्रास सोसायटी के सचिव जावेद अख्तर तथा एपीओ बसंती रीता टोप्पो उपस्थित थे.

पूर्वाभ्यास सह चयन में कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय, संत जेवियर एकेडमी, आश्रम आवासीय विद्यालय मनिका, केंद्रीय विद्यालय, जवाहर नवोदय विद्यालय, लातेहार पब्लिक स्कूल, डीएवी पब्लिक स्कूल, सरस्वती विद्या मंदिर, जिला मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय, स्वर संगम म्यूजिकल ग्रुप और लातेहार डांस ग्रुप की नेहा राजपूत ने भाग लिया. संयोजक श्री टैगोर ने बताया कि उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता की अध्यक्षता में हुई बैठक के अनुसार उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले दस कार्यक्रमों का चयन किया जाएगा. चयनित विद्यालयों और प्रतिभागियों को सूचित कर दिया गया है. मौके पर संगीत शिक्षक सूरज कुमार मिश्रा समेत कई विद्यालयों के प्रतिनिधि भी उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: VIKASH NATH

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >