हीट वेव से बचाव को लेकर उपायुक्त ने दिये कई निर्देश

हीट वेव से बचाव को लेकर उपायुक्त ने दिये कई निर्देश

लातेहार. हीट वेव को लेकर स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह अलर्ट मोड में है. उपायुक्त संदीप कुमार के निर्देश पर जिले के सभी पीएचसी, सीएचसी और स्वास्थ्य केंद्रों में आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. बढ़ती गर्मी और संभावित लू को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने विशेष सतर्कता बरतने का निर्देश दिया है, ताकि किसी भी आपात स्थिति में लोगों को तुरंत इलाज मिल सके. उपायुक्त ने कहा कि जिले के सभी स्वास्थ्य केंद्रों में ओआरएस, जरूरी दवाइयां, आइवी फ्लूड्स और पेयजल की पर्याप्त व्यवस्था कर दी गयी है. स्वास्थ्य कर्मियों और एंबुलेंस सेवाओं को भी अलर्ट रखा गया है. हीट स्ट्रोक से प्रभावित मरीजों के इलाज के लिए विशेष इंतजाम किये गये हैं तथा जरूरत पड़ने पर त्वरित चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिये गये हैं. उन्होंने आम लोगों से भी गर्मी के दौरान विशेष सावधानी बरतने की अपील की है. बच्चों, बुजुर्गों, गर्भवती महिलाओं और गंभीर बीमारियों से पीड़ित लोगों का विशेष ध्यान रखने की सलाह दी गयी ह. उपायुक्त ने कहा कि किसी व्यक्ति में चक्कर आना, तेज बुखार, उल्टी, कमजोरी या बेहोशी जैसे लक्षण दिखायी दें तो तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में संपर्क करें. इंटर साइंस में ऋषभ व कला में प्रीति बनी प्रखंड टॉपर

हेरहंज. झारखंड इंटरमीडिएट परीक्षा परिणाम में हेरहंज प्रखंड के छात्र-छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन किया है. कला संकाय में प्लस टू उच्च विद्यालय की प्रीति कुमारी (पिता कुलदीप राम) ने 87% अंक लाकर प्रखंड टॉपर बनने का गौरव पाया. वहीं, कस्तूरबा आवासीय विद्यालय की प्रियांशु कुमारी (83.60%) दूसरे और सुगु कुमारी (80.20%) तीसरे स्थान पर रहीं. विज्ञान संकाय में ऋषभ गुप्ता (पिता गौरी प्रसाद) 82% अंक के साथ प्रखंड टॉपर बने. इनके अलावा गोरख यादव (78.6%) ने दूसरा और रीतिका कुमारी (75%) ने तीसरा स्थान प्राप्त किया. सफल छात्र-छात्राओं ने अपनी कामयाबी का श्रेय कठिन परिश्रम और शिक्षकों के मार्गदर्शन को दिया है. बच्चों की इस उपलब्धि पर अभिभावकों और शिक्षकों ने खुशी जताते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >