भंडारा के साथ मंदिर का वार्षिकोत्सव संपन्न

भंडारा के साथ मंदिर का वार्षिकोत्सव संपन्न

लातेहार ़ शहर के जुबली रोड में अवस्थित श्री संकट मोचन भवानी मंदिर के दूसरे वार्षिकोत्सव पर बुधवार को भंडारा का आयोजन किया गया. पूर्व मंत्री बैद्यनाथ राम ने फीता काट कर व दीप प्रज्जवलित कर भंडारा का उदघाटन किया. उन्होंने वार्षिकोत्सव पर आयोजन समिति को बधाई दी. मौके पर पूर्व मंत्री श्री राम ने कहा कि धार्मिक आयोजनो से समाज में सामाजिक समरसता की भावना बढ़ती है. उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन से समाज में धार्मिक भावना जागृत होती है. इससे पूर्व यज्ञाचार्य अनिल मिश्र के सानिध्य में हवन व पूर्णाहुति की गयी. इस अवसर पर बतौर मुख्य यजमान साकेत कुमार सप्त्नीक मौजूद थे. मंदिर समिति के अध्यक्ष निर्मल कुमार महलका ने बताया कि वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में नगर वासियों का भरपूर सहयोग प्राप्त हो रहा है. उन्होने तन, मन व धन से सहयोग करने के लिए नगर वासियों को धन्यवाद दिया. मौके पर नगर अध्यक्ष महेश सिंह, समाजसेवी प्रमोद प्रसाद सिंह, सुशील कुमार अग्रवाल, विनोद कुमार महलका, शशिभूषण सिंह, डा विशाल शर्मा, बालमुकुंद प्रसाद, राजेंद्र पासवान, पंकज सिंह, राजधानी प्रसाद यादव, वंशी यादव, मुकेश पांडेय, ध्रुव कुमार पांडेय, रितेश कुमार, सागर कुमार, प्रभात कुमार, प्रदीप प्रसाद, सुनील कुमार शौंडिक, राकेश कुमार शौंडिक, जीतेंद्र कुमार गुडडु, नितेश कुमार निक्कू, सितेश कुमार, राकेश कुमार, सुरेश प्रसाद, निर्दोष प्रसाद, अनिल प्रसाद, मोनू कुमार, राजू प्रसाद, विजय प्रसाद व दिलीप प्रसाद समेत कई लोग उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SHAILESH AMBASHTHA

SHAILESH AMBASHTHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >