कलश यात्रा के साथ मंदिर का वार्षिकोत्सव शुरू

कलश यात्रा के साथ मंदिर का वार्षिकोत्सव शुरू

लातेहार ़ कलश यात्रा के साथ श्री संकट मोचन भवानी मंदिर जुबली रोड का द्वितीय वार्षिकोत्सव का कार्यक्रम सोमवार को प्रारंभ हुआ. इससे पूर्व अनिल मिश्रा के सानिध्य में पूजा-अर्चना हुई. इसमें बतौर मुख्य यजमान साकेत कुमार सप्तनीक मौजूद थे. कलश यात्रा मंदिर परिसर से निकल कर काली मंदिर मोड़ गयी और शहर के मुख्य पथ होते हुए मानस पथ और बाइपास चौक होते चाणक्यनगरी स्थित औरंगा नदी छठ घाट पहुंची. यहां वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच कलशों में जल भरा गया. इसके बाद कलश यात्रा पुन: मंदिर परिसर पहुंची. समिति के अध्यक्ष निर्मल कुमार महलका ने बताया कि 24 मार्च को वेदी पूजन व दुर्गा सप्तशती पाठ होगा. जबकि 25 मार्च को रूद्राभिषेक और नौ कन्याओं के पूजन के बाद अपराह्र 12 बजे से भंडारा होगा. उन्होने शहर के लोगों से सभी कार्यक्रम में भाग लेने की अपील की है. मौके पर पूर्व मंत्री बैद्यनाथ राम, राजधनी प्रसाद यादव, बंशी यादव, राजीव रंजन पांडेय, ध्रुव पांडेय, सुरेश प्रसाद, लवकुश प्रसाद, मदन प्रसाद, दुर्गा प्रसाद, सुनील शौंडिक, प्रदीप प्रसाद, राकेश कुमार, सुरेश प्रसाद, निर्दोष प्रसाद, सितेश कुमार, नीतेश कुमार, सुरेश प्रसाद गुप्ता, सुनील कुमार, राजू प्रसाद, जीतेंद्र प्रसाद, लल्लूू पाठक, मंटू प्रसाद, नागेंद्र प्रसाद, अर्जुन प्रसाद, पवन प्रसाद, अजय प्रसाद, दिलीप प्रसाद, शुभम प्रसाद व कंचन शौंडिक समेत कई लोग उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shailesh ambashtha

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >