महुआडांड़ में सड़क हादसे में किशोर की मौत, एक रेफर

महुआडांड़ में सड़क हादसे में किशोर की मौत, एक रेफर

महुआडांड़़ थाना क्षेत्र के कुटूदीरी चर्च के समीप रविवार सुबह सड़क दुर्घटना में एक किशोर की मौके पर ही मौत हो गयी, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया.ग्रामीणों ने सड़क किनारे घायल को देखा : जानकारी के अनुसार सुबह ग्रामीणों ने कुटूदीरी चर्च के पास सड़क किनारे दो युवकों को दुर्घटनाग्रस्त अवस्था में पड़ा देखा. इसके बाद स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और घटना की सूचना पुलिस को दी. बताया जा रहा है कि दुर्घटना काफी भीषण थी, जिसके कारण एक किशोर ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया. मृतक की पहचान : मृतक की पहचान आदित्य लोहरा (14) पिता संदीप लोहरा, निवासी गुमला के रूप में हुई है. वहीं घायल युवक की पहचान सजीत लोहरा (28) पिता पवन लोहरा, निवासी उडनी गांव, गुमला के रूप में हुई है. घायल रिम्स रेफर : स्थानीय लोगों की मदद से घायल सजीत लोहरा को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया. यहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए डॉक्टरों ने उसे रांची स्थित रिम्स रेफर कर दिया. घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी. थाना प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराया गया, इसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SHAILESH AMBASHTHA

SHAILESH AMBASHTHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >