श्रीमद् भागवत कथा धर्म, सत्य व सेवा की देती है प्रेरणा : सांसद

श्रीमद् भागवत कथा धर्म, सत्य व सेवा की देती है प्रेरणा : सांसद

चंदवा़ प्रखंड के बरवाटोली गांव में आयोजित सात दिनी श्रीमद्भागवत कथा व सप्ताह ज्ञान यज्ञ कार्यक्रम में रविवार को चतरा सांसद कालीचरण सिंह शामिल हुए. कथा पंडाल में उपस्थित होकर सांसद ने भगवान श्रीकृष्ण की कथा का श्रवण किया. आयोजन की सराहना की. कहा कि ऐसे धार्मिक कार्यक्रम समाज में सकारात्मक ऊर्जा, भाईचारे का संदेश व समाज में आध्यात्मिक वातावरण बनाने में मदद करते हैं. श्रीमद् भागवत कथा मानव जीवन को धर्म, सत्य व सेवा के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती है. उन्होंने आयोजन समिति को इस भव्य धार्मिक कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए बधाई दी. कहा कि ऐसे आयोजन नयी पीढ़ी को अपनी संस्कृति व परंपराओं से जोड़ते हैं. कार्यक्रम को लेकर आसपास के गांवों से काफी संख्या में श्रद्धालु यहां पहुंच रहे हैं. पूरे क्षेत्र में भक्ति व श्रद्धा का माहौल है. आयोजकों ने बताया कि यह ज्ञान यज्ञ सात दिनों तक चलेगा. प्रतिदिन भागवत कथा, भजन-कीर्तन व विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान होंगे. मौके पर पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष पंकज सिंह, जिला सांसद प्रतिनिधि अमलेश सिंह, पूर्वी मंडल अध्यक्ष आशीष सिंह, पश्चिमी मंडल अध्यक्ष विनय उर्फ रिकी वर्मा, सांसद प्रतिनिधि दीपक निषाद, जयराम साहू, संतोष उरांव, अमित सिंह, अंदू महतो, अजय सिंह, राजाराम साहू, बीरेंद्र महतो, राहुल प्रजापति समेत कई लोग मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shailesh ambashtha

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >