अधिकारियाें की टीम ने किया मंडल कारा का निरीक्षण

अधिकारियाें की टीम ने किया मंडल कारा का निरीक्षण

लातेहार ़ प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार शेष नाथ सिंह के मार्गदर्शन में बुधवार को मंडल कारा का औचक निरीक्षण किया गया. इस निरीक्षण का मुख्य उद्देश्य जेल में बंद कैदियों को मिल रही स्वास्थ्य सुविधाओं और उनके मानवाधिकारों की उपलब्धता की जांच करना था. मौके पर प्राधिकार के सचिव शिवम चौरसिया और सिविल सर्जन डॉ राजमोहन खलखो की टीम ने मंडल कारा के मेडिकल वार्ड का विशेष भ्रमण किया. टीम ने वहां भर्ती मरीजों के स्वास्थ्य की जानकारी ली और उपलब्ध दवाओं के स्टॉक का मिलान किया. प्राधिकार के सचिव एवं सिविल सर्जन ने वार्ड में साफ-सफाई, बेड की उपलब्धता और आपातकालीन चिकित्सा उपकरणों की स्थिति की गहन समीक्षा की. उन्होंने कारा प्रशासन को निर्देश दिया कि जेल में जीवन रक्षक दवाइयों का पर्याप्त स्टॉक और उनकी समय-सीमा (एक्सपायरी) सुनिश्चित की जाये. निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने बंदियों से सीधा संवाद कर उनकी समस्याओं को सुना. मेडिकल वार्ड के अलावा जेल परिसर में स्वच्छ पेयजल और भोजन की गुणवत्ता की भी बारीकी से जांच की गयी. प्राधिकार के सचिव ने कहा कि माननीय उच्च न्यायालय के आदेशानुसार बंदियों के कानूनी और स्वास्थ्य अधिकारों की रक्षा करना हमारी प्राथमिकता है. उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि यदि किसी बंदी को गंभीर बीमारी के कारण बेहतर इलाज की जरूरत हो, तो उसे अविलंब उच्च केंद्रों (हायर सेंटर) पर भेजने की व्यवस्था की जाये. मौके पर जेल अधीक्षक, चिकित्सक समेत कई अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shailesh ambashtha

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >