अंतिम व्यक्ति तक पहुंचायें योजनाओं का लाभ, समन्वय बनाकर करें काम

अंतिम व्यक्ति तक पहुंचायें योजनाओं का लाभ, समन्वय बनाकर करें काम

लातेहार ़ टाउन हॉल में मंगलवार को उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता की अध्यक्षता में सामाजिक कुरीति निवारण, बाल विवाह मुक्त झारखंड अभियान और ””””मिशन शक्ति”””” को लेकर एक दिवसीय अनुमंडल स्तरीय प्रशिक्षण-सह-कार्यशाला का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य सामाजिक बुराइयों की रोकथाम, महिला सशक्तिकरण और सरकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए पदाधिकारियों व कर्मियों को प्रशिक्षित करना था. कार्यशाला को संबोधित करते हुए उपायुक्त ने कहा कि बाल विवाह जैसी कुरीतियों के उन्मूलन के लिए सभी विभागों के बीच बेहतर समन्वय अनिवार्य है. उन्होंने ””””मिशन शक्ति”””” के तहत महिलाओं और बालिकाओं के अधिकारों की रक्षा, सुरक्षा एवं उनके सशक्तिकरण को प्राथमिकता देने पर बल दिया. डीसी ने सख्त निर्देश दिया कि योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे, इसके लिए जमीनी स्तर पर प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाये. कार्यक्रम के दौरान विषय विशेषज्ञों ने बाल विवाह निषेध अधिनियम और मिशन शक्ति के विभिन्न घटकों की विस्तृत जानकारी दी. इस दौरान एक संवादात्मक सत्र भी हुआ, जिसमें प्रतिभागियों की जिज्ञासाओं और प्रश्नों का समाधान किया गया. इस मौके पर अनुमंडल पदाधिकारी अजय कुमार रजक, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी अल्का हेंब्रम, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी डॉ चंदन सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी समेत कई कर्मचारी उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shailesh ambashtha

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >