डीएवी लातेहार में छात्र परिषद का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित

डीएवी लातेहार में छात्र परिषद का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित

लातेहार. प्रखंड मुख्यालय स्थित डीएवी पब्लिक स्कूल में शनिवार को सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों (सीसीए) के तहत सत्र 2026-27 के लिए छात्र परिषद का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित हुआ. कार्यक्रम का शुभारंभ वैदिक मंत्रोच्चार और गायत्री मंत्र के साथ किया गया. इस दौरान ऋग्वेद, सामवेद, अथर्ववेद और यजुर्वेद सदनों के नवनिर्वाचित प्रभारियों एवं विभिन्न विभागीय सदस्यों ने पद और गोपनीयता की शपथ ली. विद्यालय के सीसीए प्रभारी सूरज मिश्रा ने चयनित विद्यार्थियों को ईमानदारी और कर्तव्यपरायणता के साथ जिम्मेदारियों के निर्वह्न के लिए प्रेरित किया. विद्यार्थियों ने संकल्प लिया कि वे अनुशासन, खेल भावना और उत्कृष्ट नेतृत्व के जरिये विद्यालय की गरिमा को नयी ऊंचाइयों पर ले जायेंगे. इस मौके पर प्राचार्य घनश्याम कुमार सहाय ने कहा कि विद्यालय स्तर पर नेतृत्व का यह अनुभव भविष्य में विद्यार्थियों को देश और समाज की सेवा के लिए तैयार करेगा. उन्होंने विश्वास जताया कि यही छात्र आगे चलकर उच्च पदों पर आसीन होंगे. कार्यक्रम के अंत में सदन प्रभारियों और शिक्षकों ने सभी चयनित छात्र नेताओं को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामना दीं. मौके पर विद्यालय के सभी शिक्षक और विद्यार्थी उपस्थित थे. खाई में गिरा डस्ट लदा हाइवा, चालक बचा

हेरहंज. बालूमाथ-हेरहंज मुख्य पथ पर शुक्रवार शाम बरवागढ़ा के पास एक हाइवा अनियंत्रित होकर खाई में पलट गया. वाहन टंडवा से गढ़वा डस्ट लेकर जा रहा था. इस हादसे में चालक बाल-बाल बच गया और उसे गंभीर चोट नहीं आयी. स्थानीय पुलिस को घटना की सूचना दे दी गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SHAILESH AMBASHTHA

SHAILESH AMBASHTHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >