अफीम की खेती करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई

अफीम की खेती करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई

लातेहार ़ समाहरणालय में बुधवार को उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता और एसपी कुमार गौरव की संयुक्त अध्यक्षता में जिला स्तरीय नार्को समन्वय केंद्र (एनकोर्ड) समिति की बैठक हुई. उपायुक्त ने जिले में अफीम की अवैध खेती के विनष्टीकरण की समीक्षा करते हुए अंचल अधिकारियों और थाना प्रभारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि इस धंधे में संलिप्त व्यक्तियों को चिह्नित कर उनके विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई करें. सजगता और निगरानी पर जोर : डीसी ने कहा कि मादक पदार्थों की बिक्री, सेवन और तस्करी पर अधिकारी पैनी नजर रखें. उन्होंने निर्देश दिया कि जिन क्षेत्रों में अफीम की खेती की सूचना मिलती है, वहां तत्काल फसल नष्ट कर दोषियों को जेल भेजें. बैठक में अवैध व्यापार और इसके दुष्प्रभावों की रोकथाम के लिए विस्तृत कार्ययोजना तैयार की गयी. खुफिया तंत्र होगा और मजबूत : पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव ने कहा कि अवैध कारोबारियों के विरुद्ध नियमित छापेमारी अभियान चलाया जायेगा. उन्होंने खुफिया तंत्र को और सुदृढ़ करने पर बल दिया ताकि तस्करी की सूचनाएं समय पर मिल सकें. साथ ही, स्कूलों, कॉलेजों और ग्रामीण क्षेत्रों में विशेष जागरूकता अभियान चलाकर युवाओं को नशे के दुष्परिणामों के प्रति सचेत करने का निर्देश दिया गया. मौके पर एसी रामा रविदास, एसडीओ अजय कुमार रजक, बिपिन कुमार दुबे समेत कई अधिकारी उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SHAILESH AMBASHTHA

SHAILESH AMBASHTHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >