एसएसबी ने विद्यालय में आयोजित किया वंदे मातरम् स्मरणोत्सव

एसएसबी ने विद्यालय में आयोजित किया वंदे मातरम् स्मरणोत्सव

हेरहंज ़ 35वीं वाहिनी के कमांडेंट संजीव कुमार चतरा के निर्देश पर सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) ई-समवाय हेरहंज की पहल पर उत्क्रमित प्लस टू उच्च विद्यालय परिसर में राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम् के स्मरणोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया. विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने इसमें हिस्सा लिया. देशभक्ति से ओत-प्रोत प्रस्तुति दी गयी. बच्चों ने राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम् का सामूहिक गायन किया. लोगों में देशप्रेम व राष्ट्रभक्ति की भावना का संचार किया. कार्यक्रम में शिक्षकगण, स्थानीय ग्रामीण व सशस्त्र सीमा बल ई-समवाय के अधिकारी व जवान मौजूद रहे. समवाय कमांडेंट श्यामल विश्वास (सहायक कमांडेंट) के नेतृत्व में सभी कार्यक्रम संपन्न किये गये. समवाय कमांडेंट श्री विश्वास ने बच्चों को राष्ट्रीय मूल्यों, देशभक्ति व अनुशासन के महत्व के बारे में बताया. कहा कि वंदे मातरम् केवल एक गीत नहीं, यह देश की आत्मा व हमारी सांस्कृतिक पहचान का प्रतीक है. ऐसे कार्यक्रम से नई पीढ़ी में राष्ट्र के प्रति प्रेम व जिम्मेदारी की भावना मजबूत होती है. विद्यालय के शिक्षकों व ग्रामीणों ने भी एसएसबी द्वारा किए गए इस आयोजन की सराहना की. विद्यालय में नहीं हुई सरस्वती पूजा, ग्रामीणों में रोष

मनिका. प्रखंड के सिंजो मध्य विद्यालय में प्रधानाध्यापिका संजीता सुरीन द्वारा सरस्वती पूजा नहीं मनाने देने को लेकर ग्रामीणों में रोष है. ग्रामीणों का कहना है कि सिंजो विद्यालय में हर वर्ष सरस्वती पूजा होते आ रहा है. लेकिन इस बार विद्यालय की प्रधानाध्यापिका संजीता सुरीन विद्यालय में पूजा नहीं मनाने दी. इससे ग्रामीणों में रोष है़ इस मामले पर समाजसेवी सह वरिष्ठ राजद नेता जितेंद्र प्रसाद यादव ने कहा कि वर्षों से चली आ रही परंपरा को प्रधानाध्यापिका द्वारा खराब किया जा रहा है. पूजा विद्यार्थियों की आस्था होती है. श्री यादव ने कहा कि प्रधानाध्यापिका के कारण विद्यालय में पूजा नहीं हुई जो काफी दुर्भाग्यपूर्ण है. उन्होंने कहा कि विद्यालय के बच्चे आपस में चंदा कर विद्यालय से कुछ दूर हो रहे सरस्वती पूजा में चंदा जमा करके अपनी सहभागिता निभायी. उन्होंने कहा कि इस तरह के भेदभाव करने वाली शिक्षिका पर कार्रवाई होनी चाहिए.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shailesh ambashtha

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >