शहीद दिवस पर विशेष श्रमदान व स्वच्छता अभियान का आयोजन

शहीद दिवस पर विशेष श्रमदान व स्वच्छता अभियान का आयोजन

लातेहार ़ युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय (भारत सरकार) के मेरा युवा भारत पहल के तहत रविवार को शहीद दिवस पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया. मेरा भारत-मेरी जिम्मेदारी थीम पर आधारित इस अभियान के जरिये युवाओं और नागरिकों को स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और नागरिक कर्तव्यों के प्रति जागरूक किया गया. इस दौरान युवा स्वयंसेवकों ने चंदनडीह पार्क और बानपुर तालाब परिसर में सघन श्रमदान कर स्वच्छता का संदेश दिया. कर्तव्यों का निर्वह्न ही सच्ची श्रद्धांजलि : कंचन कुमारी : मौके पर उप निदेशक कंचन कुमारी ने कहा कि शहीदों के बलिदान को सच्ची श्रद्धांजलि तभी दी जा सकती है, जब हम अपने कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक निर्वह्न करें. उन्होंने एक स्वच्छ, जिम्मेदार और जागरूक भारत के निर्माण में युवाओं की सक्रिय भागीदारी पर जोर दिया. कार्यक्रम में एनएसएस के नोडल पदाधिकारी नवल किशोर प्रसाद सहित रौशन कुमार, आनंद, मनीष, आयुष चौधरी, सेजल, मानसी व आरती कुमारी ने भी भाग लिया. रील और क्विज का आयोजन : शहीदों की स्मृति में माई भारत पोर्टल पर क्विज ऑन अनसंग हीरोज और एक युवा ऐसा भी (रील प्रतियोगिता) का आयोजन किया जा रहा है. इसका उद्देश्य युवाओं को गुमनाम स्वतंत्रता सेनानियों के प्रति जागरूक करना है. वहीं, 23 मार्च को शहीदों के सम्मान में शहर में जन-जागरूकता पदयात्रा निकाली जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shailesh ambashtha

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >