बूढ़ा पहाड़ के वंचितों के लिए लगेंगे विशेष कैंप, बनेगा आधार व जॉब कार्ड : उपायुक्त

बूढ़ा पहाड़ के वंचितों के लिए लगेंगे विशेष कैंप, बनेगा आधार व जॉब कार्ड : उपायुक्त

लातेहार ़ जिला समाहरणालय में उपायुक्त संदीप कुमार की अध्यक्षता में बूढ़ा पहाड़ विकास परियोजना की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक हुई. इसमें उपायुक्त ने निर्देश दिया कि क्षेत्र में संचालित सभी जनकल्याणकारी योजनाओं को निर्धारित समय सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूर्ण करें, ताकि अंतिम व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुंच सके. वंचितों के लिए लगेंगे विशेष शिविर : समीक्षा के दौरान उपायुक्त ने निर्देश दिया कि बूढ़ा पहाड़ क्षेत्र के उन अहर्ताधारी परिवारों, जिनके पास अब तक जॉब कार्ड नहीं है, उनके लिए विशेष कैंप लगाये जायें. साथ ही, जिन वयस्कों के बैंक खाते नहीं खुले हैं या जिनके पास आधार कार्ड उपलब्ध नहीं है, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर कैंप के माध्यम से इन सुविधाओं से जोड़ा जाये. उन्होंने कहा कि प्रशासनिक बाधाओं के कारण कोई भी ग्रामीण सरकारी लाभ से वंचित नहीं रहना चाहिए. बिजली और पानी पर विशेष जोर : उपायुक्त ने विद्युत विभाग के कार्यपालक अभियंता को अक्सी और ओरसा पंचायत के गांवों व टोलों में जल्द से जल्द विद्युतीकरण सुनिश्चित करने को कहा. साथ ही, पेयजल एवं स्वच्छता विभाग को निर्देश दिया कि योजनाबद्ध तरीके से हर घर तक स्वच्छ पेयजल की आपूर्ति सुनिश्चित की जाये. अधिकारियों को कार्यों में तेजी लाने की हिदायत : बैठक में सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा और अन्य बुनियादी ढांचे की अद्यतन स्थिति की समीक्षा की गयी. उपायुक्त ने सभी को समन्वय बनाकर कार्य करने और क्षेत्र के विकास में तेजी लाने की हिदायत दी. मौके पर पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव, डीडीसी सैय्यद रियाज अहमद, आईटीडीए निदेशक प्रवीण कुमार गगराई और सिविल सर्जन डॉ राज मोहन खलखो समेत कई जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >