Latehar News: 32 टीमों के टूर्नामेंट में सोस-बुल्हु ने तोरार को 2-1 से हराया, खिताब के साथ जीते आठ हजार रुपये और ट्रॉफी

चंदवा के लुकूइयां में आयोजित फुटबॉल टूर्नामेंट के फाइनल में सोस-बुल्हू की टीम ने तोरार को हराकर शानदार जीत दर्ज की। जानिए टूर्नामेंट की पूरी जानकारी।

चंदवा, लातेहार : बिरसा मुंडा आदिवासी क्लब, लुकूइयां के बैनर तले आयोजित फुटबॉल टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला बुधवार शाम खेला गया. रोमांचक मुकाबले में सोस-बुल्हु की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तोरार की टीम को 2-1 से हराकर खिताब अपने नाम कर लिया.

फाइनल मुकाबले के बाद अतिथियों ने विजेता और उपविजेता टीम को पुरस्कार देकर सम्मानित किया. विजेता टीम को आठ हजार रुपये नकद, ट्रॉफी और बड़ा खस्सी, जबकि उपविजेता टीम को छह हजार रुपये नकद, ट्रॉफी और खस्सी दिया गया.

ग्रामीण प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने पर जोर

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि चंदवा पूर्वी जिला परिषद सदस्य प्रतिनिधि रोहित यादव, बोदा पंसस सुशीला केरकेट्टा, चंदवा पश्चिमी पंसस प्रतिनिधि शिवकेश्वर यादव और अबुल खान मौजूद थे. अतिथियों ने खिलाड़ियों को पुरस्कृत करते हुए उनका हौसला बढ़ाया.

रोहित यादव ने खिलाड़ियों को खेल भावना के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया. उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों में खेल प्रतिभाओं को निखारने के लिए इस तरह के आयोजनों की सराहना की.

इससे पहले आयोजक मंडली की ओर से अतिथियों का स्वागत किया गया.

32 टीमों ने लिया था हिस्सा

आयोजकों के अनुसार टूर्नामेंट में कुल 32 टीमों ने हिस्सा लिया था. प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले को लेकर खिलाड़ियों और खेलप्रेमियों में खासा उत्साह रहा.

मौके पर ग्राम प्रधान राजेंद्र गोप, शिवनाथ यादव, विदेशी गंझू, अजय साहू, सागर प्रजापति, मुकेश यादव समेत बिरसा मुंडा आदिवासी क्लब के सदस्य और बड़ी संख्या में खेलप्रेमी मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sumit kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >