कलश यात्रा से प्रारंभ हुआ सोमेश्वर साई प्रतिष्ठा उत्सव सह राधे कृष्ण प्राण प्रतिष्ठा समारोह

कलश यात्रा से प्रारंभ हुआ सोमेश्वर साई प्रतिष्ठा उत्सव सह राधे कृष्ण प्राण प्रतिष्ठा समारोह

लातेहार ़ सोमवार को कलश यात्रा के साथ श्री सोमेश्वर साई प्रतिष्ठा उत्सव सह राधेकृष्ण प्राण प्रतिष्ठा समारोह के तीन दिवसीय कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ. प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश शेष नाथ सिंह एवं लातेहार जिला बार एसोसिएशन के सचिव सह आयोजन समिति के अध्यक्ष संजय कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर कलश यात्रा को रवाना किया. मौके पर बतौर मुख्य यजमान बैजनाथ प्रसाद उर्फ गुडूस सप्तनीक मौजूद थे. जबकि वैदिक मंत्रोच्चारण मुख्य पुरोहित संतोष मिश्रा ने किया. कलश यात्रा मंदिर परिसर से निकल कर शहर के मुख्य पथ व थाना चौक होते हुए औरंगा नदी तट पहुंची. इसके बाद यहां कलशों में नदी का पवित्र जल वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच भरा गया. इसके बाद कलश यात्रा मुख्य पथ होते हुए लघु सिंचाई विभाग (माइनर) परिसर स्थित सोमेश्वर साई मंदिर पहुंची. यहां कलशों की स्थापना कर वेदी पूजन किया गया. कलश यात्रा में मनीष कुमार, रितेश कुमार, विजय प्रसाद समेत कई लोग मौजूद थे. आज नगर भ्रमण व शोभा यात्रा : आयोजन के दूसरे दिन श्री राधाकृष्ण की प्रतिमा का नगर भ्रमण कराया जायेगा. इस मौके पर शोभा यात्रा भी निकाली जायेगी. इसमें आकर्षक झांकी और बाहर से आये कलाकारों द्वारा भजन प्रस्तुत किया जायेगा. अध्यक्ष संजय कुमार व मंदिर समिति के रितेश कुमार शौंडिक उर्फ निक्कू ने लोगों से इस आयोजन में भाग लेने की अपील की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SHAILESH AMBASHTHA

SHAILESH AMBASHTHA is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >