कलश यात्रा के साथ शिव हनुमान मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम शुरू

कलश यात्रा के साथ शिव हनुमान मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम शुरू

चंदवा़ प्रखंड अंतर्गत कामता पंचायत के कुजरी गांव में नव निर्मित श्री शिव-हनुमान मंदिर में छह दिनी प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम बुधवार से शुरू हुआ. पहले दिन मंदिर परिसर स्थित यज्ञ मंडप से गाजे-बाजे के साथ भव्य कलश यात्रा निकाली गयी. इसमें चंदवा पश्चिमी जिप सदस्य सरोज देवी समेत मंदिर समिति के लोग भी मौजूद थे. गाजे-बाजे के बीच जयघोष करते लोग नगर भ्रमण के बाद भुषाड़ नदी तट पहुंचे. यहां आचार्य धीरेंद्र पाठक ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच कलश में जल भरा. यजमान रमेश साव, विजय जायसवाल, राजकुमार सोनी, प्रभु साव (सभी सपत्नीक) के अलावे काफी संख्या में महिला व युवतियों ने कलश में जल भरा. मंदिर परिसर पहुंचने के बाद वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पंचांग पूजन व मंडप प्रवेश कार्यक्रम संपन्न हुआ. समिति के लोगों ने बताया कि गुरुवार को विभिन्न पूजन, यज्ञ मंडप की परिक्रमा व अन्य कार्यक्रम होंगे. 20 की दोपहर भंडारा के साथ कार्यक्रम संपन्न होगा. कार्यक्रम को सफल बनाने में समिति के लाल राघवेंद्र नाथ शाहदेव, आलोक कुमार, बबलू सोनी, सूरज कुमार, राजू कुमार, शंकर साव, विकास, सीताराम, मजनू साव, कैलाश जायसवाल, यमुना जायसवाल समेत अन्य लोग जुटे हैं. मंत्री आज करेंगे मेगा रक्तदान शिविर का उद्घाटन

चंदवा़ झारखंड अंजुमन के बैनर तले गुरुवार सुबह शहर से सटे तिलैयाटांड़ मोहल्ला स्थित मदरसा खैरूल उलूम परिसर में मेगा रक्तदान शिविर लगेगा. इसकी शुरुआत झारखंड सरकार के अल्पसंख्यक कल्याण एवं जल संसाधन विभाग के मंत्री हफिजुल हसन अंसारी करेंगे. अंजुमन के लोगों ने बताया कि शिविर की सारी तैयारी पूरी कर ली गयी है. शिविर में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच व परामर्श, नेत्र जांच के अलावे महिला रोग विशेषज्ञ डॉ रूमिता आफरीन (रांची), फिजिशियन डॉ मोईनुल हक (रांची) भी मौजूद रहेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SHAILESH AMBASHTHA

SHAILESH AMBASHTHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >