जन संवाद का मुख्य उद्देश्य शिकायतों का त्वरित निवारण करना है

जन संवाद का मुख्य उद्देश्य शिकायतों का त्वरित निवारण करना है

महुआडांड़. प्रखंड मुख्यालय स्थित डाक बंगला परिसर में बुधवार को जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में जन संवाद एवं एसआइआर प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित मनिका विधायक रामचंद्र सिंह ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी सदैव जनहित के मुद्दों के लिए समर्पित रही है. उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे गांव-गांव जाकर आम जनता की समस्याओं को सुनें और उन्हें समाधान के लिए सरकार तक पहुंचायें. प्रशिक्षण शिविर के दौरान मास्टर ट्रेनर विश्वनाथ पासवान और रविंद्र राम ने कार्यकर्ताओं को संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के गुर सिखाये. जिला अध्यक्ष कामेश्वर प्रसाद यादव ने कहा कि जन संवाद का मुख्य उद्देश्य जनता की शिकायतों का त्वरित निवारण करना और संगठन को पंचायत स्तर तक विस्तार देना है. उन्होंने विश्वास जताया कि सामूहिक प्रयासों से पार्टी आने वाले समय में और सशक्त होकर उभरेगी. मौके पर सेवा दल अध्यक्ष बृंदबिहारी प्रसाद यादव, दरोगी यादव, सुरेंद्र भारती, अजीत पाल कुजूर, अजय प्रसाद, भानु प्रसाद, रामनरेश ठाकुर, किशोर तिर्की, अभय मिंज सहित काफी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे. एनडीपीएस एक्ट का आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल

बारियातू. स्थानीय पुलिस ने बुधवार को चतरा जिले के सिमरिया अंतर्गत कासियातू गांव के चोरबोरा टोला में छापेमारी कर एनडीपीएस एक्ट के अभियुक्त गणेश गंझू को गिरफ्तार किया है. थाना प्रभारी रंजन कुमार पासवान ने बताया कि एसपी कुमार गौरव को अभियुक्त के घर पर होने की गुप्त सूचना मिली थी. एसडीपीओ बिनोद रवानी के नेतृत्व में गठित टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को दबोच लिया. गणेश गंझू के खिलाफ बारियातू थाना (कांड संख्या 36/24) के अलावा सिमरिया थाने में भी मामला दर्ज है. कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद पुलिस ने उसे लातेहार जेल भेज दिया. छापेमारी दल में एसआइ अनुप कुमार, छोटू पांडेय व सुनील कुमार शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SHAILESH AMBASHTHA

SHAILESH AMBASHTHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >