दो बाइक की टक्कर में चार लोग घायल

दो बाइक की टक्कर में चार लोग घायल

बालूमाथ़ बालूमाथ-लातेहार मुख्य पथ पर थाना क्षेत्र के ओल्हेपाठ गांव के समीप बुधवार की दोपहर बाद दो बाइक की आमने-सामने टक्कर में चार लोग घायल हो गये. जानकारी के अनुसार राजेंद्र तुरी पिता बंधन तुरी व सुखदेव बारला (दोनों ओल्हेपाठ,बालूमाथ) एक बाइक पर सवार होकर अपने घर से बालूमाथ बाजार की ओर जा रहे थे. इसी दौरान रविंद्र उरांव पिता छुपा उरांव व अरविंद टाना भगत पिता बंधन टाना भगत (दोनों टंडवा, चतरा) एक बाइक पर सवार होकर लातेहार की ओर जा रहे थे. उक्त तीखे मोड़ पर अनियंत्रित होकर दोनों बाइक की आमने-सामने की टक्कर हो गयी. इसमें चारों लोग घायल हो गये. घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को तत्काल बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया. डॉ सुरेंद्र कुमार ने सभी घायलों का प्राथमिक उपचार किया. सर्पदंश से बच्ची अचेत, रेफर

बालूमाथ़ बारियातू थाना अंतर्गत चेडरा गांव में सर्पदंश से एक 12 वर्षीय बच्ची अचेत हो गयी. प्राथमिक उपचार के बाद उसे सदर अस्पताल लातेहार रेफर कर दिया गया है. उसकी स्थिति स्थिर बनी हुई है. जानकारी के अनुसार रेशमी कुमारी पिता भाग्य उरांव (ग्राम चेडरा, बारियातू) बुधवार को अपने घर के पास खेल रही थी. जहां एक विषैले सांप ने उसे डंस लिया. इससे वह अचेत हो गयी. जानकारी के बाद परिजन उसे तत्काल बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गये. यहां डॉ सुरेंद्र कुमार ने उसका प्राथमिक उपचार किया. इसके बाद बच्ची को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल लातेहार रेफर कर दिया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SHAILESH AMBASHTHA

SHAILESH AMBASHTHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >