ग्रीन फिल्ड एकेडमी का दबदबा, आयुष 97.2 प्रतिशत अंक लाकर बना प्रखंड टॉपर

ग्रीन फिल्ड एकेडमी का दबदबा, आयुष 97.2 प्रतिशत अंक लाकर बना प्रखंड टॉपर

चंदवा़ सीबीएसइ बोर्ड ने बुधवार को 10वीं का परीक्षाफल जारी किया. दसवीं बोर्ड में इस बार ग्रीन फील्ड एकेडमी का दबदबा कायम रहा. पहले आठ प्रखंड टॉपर इसी विद्यालय के हैं. इस स्कूल के आयुष राज गुप्ता पिता सूरजदेव प्रसाद व माता वंदना कुमारी ने 97.2 प्रतिशत अंक लाकर प्रखंड टॉपर बनने का गौरव हासिल किया है. इसी विद्यालय के अमन राज पिता जितेंद्र कुमार 94.4 प्रतिशत व मोहित पांडा पिता राजेश कुमार पांडा 92.8 प्रतिशत अंक लाकर क्रमश: सेकेंड व थर्ड टॉपर बने हैं. आकांक्षा उरांव पिता महेंद्र उरांव, सोनी कुमारी पिता संतोष प्रजापति, मनीष रंजन पिता रविंद्र राम ने संयुक्त रूप से 90 फीसदी अंक प्राप्त कर प्रखंड में चौथा स्थान पाया है. इसके अलावे रीतिका कुमारी पिता सुनील कुमार, आकाश कुमार पासवान पिता प्रेम कुमार पासवान, प्रेरणा मेहता पिता अभिमन्यु मेहता, पल्लवी कुमारी पिता दिनेश कुमार ने भी बेहतर प्रदर्शन किया है. विद्यार्थियों ने अपनी सफलता का श्रेय विद्यालय के शिक्षकों व माता-पिता के मार्गदर्शन को दिया है. बेहतर परीक्षा परिणाम पर विद्यालय के निदेशक अरविंद सिंह, आनंदी सोरेन, अनुराधा सिंह, प्राचार्य अन्नाकुटी, शिक्षक एलेक्स कंडुलना, अमर कुमार, उतम गुहा, रघु, रंजन, रूपेश समेत अन्य ने विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य की कामना की है. उनकी सफलता पर उन्हें बधाई दी है. प्राचार्य ने बताया कि इस बार विद्यालय से कुल सौ विद्यार्थियों ने परीक्षा में भाग लिया था. सभी विद्यार्थी सफल रहे है. उधर, ग्लिटर त्रिवेणी पब्लिक स्कूल के जैगम अब्दुल सलाम विद्यालय टॉपर बना है. इसे 88 फीसदी अंक मिला है. उसकी सफलता पर नाना मो शमशाद, पिता अब्दुल सलाम, मां मारिया किफतिया ने मिठाई खिलाकर उसे शुभकामना दी. स्कूल की निदेशिका कादंबरी सिंह, प्राचार्य हिमांशु सिंह, शिक्षक शशिकांत मिश्रा, रौशन पाठक समेत अन्य लोगों ने उसके उज्जवल भविष्य की कामना की है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SHAILESH AMBASHTHA

SHAILESH AMBASHTHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >