बारियातू में विज्ञान सप्ताह को लेकर मेला का आयोजन, कार्यक्रम में शामिल हुए बच्चे और शिक्षक

बारियातू के सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में विज्ञान सप्ताह के उपलक्ष्य में विज्ञान मेला आयोजित हुआ, जिसमें छात्रों ने अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

बारियातू: प्रखंड मुख्यालय स्थित सरस्वती शिशु विद्या मंदिर परिसर मे शनिवार को विज्ञान सप्ताह को लेकर विज्ञान मेला का आयोजन किया गया. भैया एवं बहनों ने विज्ञान विषय में बहुत ही आकर्षक एवं रोचक तरीके से विज्ञान प्रदर्शनी लगाई. मुख्यातिथि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पलामू विभाग संघचालक जानकी नंदन राणा व लातेहार सह जिला कार्यवाह सत्येंद्र प्रसाद उपस्थित रहे.

सरस्वती वंदना के बाद अतिथियों ने प्रदर्शनी मेला का निरीक्षण किया. भैया एवं बहनों के रचनात्मक कार्यों को देखकर उपस्थित अतिथियों ने उनकी उज्जवल भविष्य की कामना की. प्रधानाचार्य जितेन्द्र राम ने बताया कि विज्ञान प्रदर्शनी विज्ञान विषय के आचार्य शशि कुमार सिंह के मार्गदर्शन में किया गया.

कार्यक्रम का उद्देश्य है भैया व बहनों के अंदर विज्ञान के प्रति रुचि जगाना, विज्ञान के क्षेत्र में रचनात्मक कार्य करना, व उनके अंदर की छुपी हुई प्रतिभा को निखारना है. मौके पर कई लोग मौजूद थे.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sumit kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >