खनन प्रभावित क्षेत्रों में ग्राम सभा के माध्यम से चुनी जायेंगी योजनाएं

खनन प्रभावित क्षेत्रों में ग्राम सभा के माध्यम से चुनी जायेंगी योजनाएं

लातेहार ़ समाहरणालय सभागार में जिला खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट (डीएमएफटी) न्यास परिषद की बैठक आयोजित की गयी. बैठक में जिला प्रशासन और जनप्रतिनिधियों ने ट्रस्ट के अंतर्गत संचालित एवं प्रस्तावित विकास योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की. इस दौरान न्यास परिषद के सदस्यों के समक्ष विभिन्न एजेंडे प्रस्तुत किये गये, जिसके बाद समिति द्वारा सर्वसम्मति से 9623 प्राप्त प्रस्तावों को अनुमोदित किया गया. डीएमएफटी फंड में उपलब्ध राशि की जानकारी दी : उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता ने सदस्यों को सरकार के दिशा-निर्देशों और डीएमएफटी फंड में उपलब्ध राशि की जानकारी दी. उन्होंने स्पष्ट किया कि डीएमएफटी की राशि का उपयोग मुख्य रूप से उन पंचायत क्षेत्रों में किया जाना है, जो खनन गतिविधियों से प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से प्रभावित हैं. इसके लिए योजनाओं का चयन ग्राम सभा के माध्यम से सुनिश्चित किया जायेगा. उपायुक्त ने सांसद कालीचरण सिंह, लातेहार विधायक प्रकाश राम और मनिका विधायक रामचंद्र सिंह को चिह्नित किये गये प्रभावित क्षेत्रों की सूची भी उपलब्ध करायी. बैठक में पूर्व में स्वीकृत योजनाओं की प्रगति और नये प्रस्तावों के अनुमोदन पर गहन विमर्श हुआ. जनप्रतिनिधियों ने भी विकास योजनाओं को लेकर अपने सुझाव साझा किये. मौके पर पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव, उप निर्वाचन पदाधिकारी मेरी मड़की, समीर कुल्लू सहित खनन प्रभावित प्रखंडों के प्रमुख, उप प्रमुख और मुखिया मुख्य रूप से उपस्थित थे. प्रशासन ने निर्देश दिया कि योजनाओं का क्रियान्वयन गुणवत्तापूर्ण और समय सीमा के भीतर किया जाये ताकि प्रभावित ग्रामीणों को इसका सीधा लाभ मिल सके.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shailesh ambashtha

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >