मनिका. प्रखंड के मटलौंग निवासी छात्र रोहित यादव ने 91.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रखंड टॉपर बनने का गौरव हासिल किया है. इस उपलब्धि ने न केवल उनके परिवार बल्कि पूरे क्षेत्र को गर्व से भर दिया है. उत्क्रमित प्लस टू उच्च विद्यालय मटलौंग का इस वर्ष शत-प्रतिशत परिणाम रहा है. इस विद्यालय ने क्षेत्र में शिक्षा की एक नई मिसाल पेश की है. विद्यालय के शिक्षकों और विद्यार्थियों की संयुक्त मेहनत ने इस सफलता को संभव बनाया है. विद्यालय की छात्रा अत्रिशा कुमारी 90.6 प्रतिशत ने दूसरा, विकास सिंह व संतोष कुमार सिंह 90 प्रतिशत ने तीसरा, अशोक कुमार यादव 89.8 प्रतिशत ने चौथा, ज्योति कुमारी 86.8 प्रतिशत ने पांचवा, विकास यादव 86.4 प्रतिशत ने छठा, रुकसार परवीन 84 प्रतिशत ने सांतवा, संतोष सिंह 81.6 प्रतिशत ने आठवां व कौशल कुमार 81.4 प्रतिशत ने नौवां स्थान प्राप्त किया है.
रोहित यादव बने प्रखंड टॉपर
रोहित यादव बने प्रखंड टॉपर
