प्रशासन नहीं जागा तो समाजसेवी ने उठाया बीड़ा, निजी खर्च से भरवाए सड़क के जानलेवा गड्ढे

रांची-चतरा मुख्य पथ पर बने जानलेवा गड्ढों से लोग परेशान थे। समाजसेवी बजरंग प्रसाद ने अपने निजी खर्च से सड़क की मरम्मत कराई, जिससे लोगों को राहत मिली।

लातेहार: रांची-चतरा मुख्य पथ में बारियातू बस स्टैंड व झारखंड राज्य ग्रामीण बैंक के समीप इन दिनों जानलेवा गड्ढे बन गये थे. बारिश के बाद इनमें पानी भर जाता था. गड्ढे नहीं दिखने के कारण आये दिन इसमें गिरकर लोग चोटिल हो रहे थे.

सड़क पर बने जानलेवा गड्ढों को देख सामाजिक कार्यकर्ता बजरंग प्रसाद ने रविवार को अपने निजी खर्च से जेसीबी मशीन की मदद से इन गड्ढों को भरवा दिया. गड्ढों में राबिश व मिट्टी डलवाकर सड़क को आवागमन के लायक बनवाया.

ज्ञात हो कि इन गड्ढों के कारण वाहन चालकों को काफी परेशानी हो रही थी. हमेशा दुर्घटना की आशंका बनी रहती थी. स्थानीय लोगों ने कई बार प्रशासन को इसकी जानकारी दी थी, पर समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो सका था.

स्थानीय लोगों ने बजरंग प्रसाद का आभार जताया है. संबंधित विभाग से तत्काल सड़क की मरम्मत करवाने की मांग की है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sumit kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >