जिला स्तरीय पुनर्वास समिति की बैठक संपन्न

जिला स्तरीय पुनर्वास समिति की बैठक संपन्न

लातेहार. उपायुक्त संदीप कुमार की अध्यक्षता में जिला स्तरीय पुनर्वास समिति की बैठक का आयोजन किया गया. बैठक में उग्रवादियों के प्रत्यार्पण व पुनर्वास नीति के तहत देय विभिन्न सुविधा की समीक्षा की गयी. बैठक में मुख्य रूप से आत्मसमर्पित नक्सलियों को समाज की मुख्य धारा में जोड़े जाने के उद्देश्य से सुरक्षा एवं पुनर्वास के लिए तथा परिवारों के सदस्य को आर्थिक सहायता प्रदान करने, बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं दैनिक मूलभूत सुविधा उपलब्ध कराये जाने के संबंध में चर्चा की गयी. संबंधित कार्यों के क्रियान्वयन व निराकरण के संबंध में विभागीय अधिकारियों ने विस्तृत समीक्षा किया. बैठक में समिति के द्वारा प्रत्यार्पण व पुनर्वास नीति के तहत एक आत्म समर्पण करने वाले उग्रवादी को पुनर्वास पैकेज प्रदान करने का अनुशंसा किया गया. बैठक में पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव, उप विकास आयुक्त सैय्यद रियाज अहमद, अनुमंडल पदाधिकारी अजय कुमार रजक, सिविल सर्जन डॉ राजमोहन खलखो समेत कई अधिकारी उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >