Betla National Park: मूसलाधार बारिश ने बिगाड़ा पर्यटन का प्लान, केचकी संगम के कई इलाके पानी में डूबे

बेतला और पलामू टाइगर रिजर्व में भारी बारिश के कारण बाढ़ की स्थिति, केचकी संगम तट के पर्यटन स्थल जलमग्न, पर्यटकों की बुकिंग रद्द होने से मायूसी।

मूसलाधार बारिश से पीटीआर में तबाही, कई सड़कें बहीं, केचकी संगम जलमग्न

बेतला,लातेहार: बेतला और आसपास के इलाकों में हुई मूसलाधार बारिश के बाद भारी तबाही का मंजर सामने आया है. प्राकृतिक आपदा के कारण पलामू टाइगर रिजर्व (पीटीआर) क्षेत्र की आधा दर्जन से अधिक महत्वपूर्ण सड़कें पूरी तरह बह गयी हैं.

केचकी संगम पर बाढ़ जैसी स्थिति

पीटीआर के अंतर्गत प्रसिद्ध केचकी संगम तट पर भारी बारिश के कारण बाढ़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गयी है. उत्तरी कोयल और औरंगा नदी के ऐतिहासिक संगम स्थल पर चारों ओर पानी ही पानी नजर आ रहा है. जलस्तर में अचानक हुई बढ़ोतरी से वहां स्थित वन विश्राम गृह, नवनिर्मित केचकी इको रिट्रीट के बीच कॉटेज, बीच टेंट और रेस्टोरेंट समेत कई पर्यटन स्थल पूरी तरह जलमग्न हो गये हैं.

पर्यटकों की बुकिंग पर भी पड़ा असर

अचानक आयी इस प्राकृतिक आपदा से बेतला नेशनल पार्क प्रबंधन की चिंताएं बढ़ गयी हैं. इस वर्ष स्वतंत्रता दिवस शनिवार को होने और अगले दिन रविवार की साप्ताहिक छुट्टी के कारण लंबा वीकेंड मिल रहा है. इसे देखते हुए बड़ी संख्या में लोगों ने बेतला नेशनल पार्क सहित केचकी संगम पर रात्रि विश्राम के लिए पहले से एडवांस बुकिंग करा रखी है.

पर्यटक इस ऐतिहासिक और खूबसूरत स्थल पर समय बिताना चाहते थे, लेकिन अचानक आयी बाढ़ के कारण उनकी उम्मीदों पर पानी फिर गया है. इससे पर्यटकों में निराशा देखी जा रही है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >