बेतला में तीन जिलों के निजी स्कूल संचालकों का महासंगम, शिक्षा सुधार और चुनौतियों पर हुआ मंथन

लातेहार, पलामू और गढ़वा के निजी विद्यालयों ने एक साथ आकर शिक्षा की गुणवत्ता और बेहतर शैक्षणिक माहौल बनाने के लिए महत्वपूर्ण बैठक की.

बेतला से संतोष कुमार की रिपोर्ट

बेतला. लातेहार, पलामू और गढ़वा जिले के निजी स्कूलों के संचालकों ने शिक्षा सुधार और चुनौतियों पर चर्चा के लिए एक बैठक की. यह गोष्ठी सह मिलन समारोह शांतिनिकेतन पब्लिक स्कूल परिसर में आयोजित किया गया था. इस त्रि-जिला महासंगम की अध्यक्षता शांतिनिकेतन पब्लिक स्कूल के निदेशक डॉ. पवन कुमार ने की.

नियमों का पालन कर शिक्षा की अलख जगा रहे निजी स्कूल

कार्यक्रम के संरक्षक अविनाश देव ने कहा कि निजी विद्यालय सरकार के सभी नियमों और गाइडलाइंस का पूरी तरह पालन करते हुए समाज में शिक्षा की अलख जगा रहे हैं.

उन्होंने कहा कि निजी स्कूलों की पूरी टीम छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने के साथ परीक्षाओं में बेहतर परिणाम दिलाने के लिए लगातार मेहनत कर रही है.

संवाद और समन्वय की कमी पर जतायी चिंता

शांतिनिकेतन पब्लिक स्कूल के निदेशक डॉ. पवन कुमार ने स्कूल संचालकों के बीच संवादहीनता पर चिंता जतायी. उन्होंने कहा कि आपस में उचित समन्वय नहीं होने के कारण अक्सर प्रशासनिक और व्यावहारिक समस्याएं खड़ी होती हैं, जिसका सीधा नुकसान स्कूल प्रबंधन को उठाना पड़ता है.

उन्होंने सभी संचालकों से टीम भावना के साथ मिलकर काम करने और बच्चों के भविष्य के लिए आदर्श शैक्षणिक माहौल तैयार करने की अपील की.

प्रशासनिक और सामाजिक दबाव पर हुई चर्चा

बैठक के दौरान विभिन्न स्कूलों से आये वक्ताओं ने निजी विद्यालयों पर बढ़ते प्रशासनिक और सामाजिक दबावों को प्रमुखता से उठाया. स्कूल संचालन में रोज आने वाली व्यावहारिक दिक्कतों का भी जिक्र किया गया.

वक्ताओं ने कहा कि इन सभी मुश्किलों का हल आपसी सहयोग, अटूट एकता और बेहतर समन्वय से ही निकाला जा सकता है.

तीनों जिलों के स्कूल प्रतिनिधि रहे मौजूद

मौके पर सीमा गुप्ता, नर्मद, किशोर भंडारी, भीम यादव, ज्ञान रंजन प्रियदर्शी, शिरोज कुमार मेहता, आफताब आलम, बीरेन्द्र सिंह, सुशील कुमार दुबे, सुधीर कुमार मेहता, मुकेश अग्रवाल और राजीव गोयल समेत कई स्कूलों के प्रतिनिधि उपस्थित थे.

ये भी पढ़ें: कांस के फूलों से सजी झारखंड की धरती, सफेद चादर सा दिख रहा ग्रामीण इलाका; त्योहारों की आहट

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >