छिपादोहर-हेहेगड़ा रेलवे स्टेशन के विस्थापन मामले में राष्ट्रपति भवन ने लिया संज्ञान

छिपादोहर-हेहेगड़ा रेलवे स्टेशन के विस्थापन मामले को राष्ट्रपति कार्यालय ने याचिका के रूप में स्वीकार किया है। संबंधित मंत्रालयों को कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।

लातेहार,बरवाडीह. छिपादोहर-हेहेगड़ा रेलवे स्टेशन के संभावित विस्थापन के मामले को राष्ट्रपति कार्यालय ने संज्ञान लेते हुए इसे याचिका के रूप में स्वीकार किया है. राष्ट्रपति कार्यालय के अवर सचिव लक्ष्मी महर भूषणम ने ग्रामीणों द्वारा भेजे गये पत्र के आलोक में भारत सरकार के सचिव ने पर्यावरण एवं वन मंत्रालय तथा रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष को आवश्यक कार्रवाई के लिए पत्र भेजा है.

राष्ट्रपति भवन की ओर से याचिका पर कार्रवाई के निर्देश

राष्ट्रपति भवन की ओर से संबंधित अधिकारियों को याचिका पर की गयी कार्रवाई की सूचना सीधे आवेदक डॉ चंदन कुमार गुप्ता को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है. राष्ट्रपति कार्यालय की ओर से याचिकाकर्ता डॉ चंदन कुमार गुप्ता को भी मामले में आगे की जानकारी के लिए पर्यावरण एवं वन मंत्रालय तथा रेल मंत्रालय, नई दिल्ली से सीधे संपर्क करने के संबंध में पत्र भेजा गया है.

ग्रामीणों में जगी उम्मीद

राष्ट्रपति भवन द्वारा मामले का संज्ञान लिये जाने के बाद स्थानीय ग्रामीणों में इस मुद्दे के समाधान को लेकर उम्मीद जगी है. इसके पूर्व स्थानीय जनहित और ग्रामीणों की समस्याओं को ध्यान में रखते हुए संभावित रेलवे स्टेशन के विस्थापन के प्रस्ताव का मुद्दा चतरा सांसद कालीचरण सिंह ने संसद में उठाया है.

ये भी पढ़ें: बरवाडीह-चिरमिरी रेल लाइन: आदिवासी बहुल क्षेत्र अगर रेलवे लाइन से नहीं जुड़ता है, तो उनका सौ साल पुराना सपना टूट जाएगा- इंदर सिंह नामधारी

क्या हैं मामला ?

ज्ञात हो कि पलामू टाइगर रिजर्व (पीटीआर) क्षेत्र से रेलवे लाइन और स्टेशनों को हटाने तथा उनके पुनर्स्थापन से स्थानीय लोगों की आवाजाही और अन्य सुविधाओं पर पड़ने वाले संभावित प्रभाव को लेकर ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों की ओर से लगातार ज्ञापन सौंपा गया था. इसके साथ ही धरना-प्रदर्शन के माध्यम से भी ग्रामीण अपनी मांगों को सरकार के समक्ष रखा था.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >