रामनवमी पर्व काे लेकर पुलिस ने किया मॉक ड्रिल

रामनवमी पर्व काे लेकर पुलिस ने किया मॉक ड्रिल

लातेहार ़ रामनवमी में उपद्रवियों से निपटने तथा शांति व्यवस्था कायम करने को लेकर बुधवार को रेलवे स्टेशन रोड स्थित पुलिस लाइन में मॉक ड्रिल किया गया. पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव के निर्देश पर आयोजित इस मॉक ड्रिल में सदर थाना प्रभारी प्रमोद कुमार सिन्हा ने रामनवमी के दौरान उपद्रवियों से निपटने के लिए हर समय मुस्तैद रहने की बात कही. उन्होंने कहा कि रामनवमी में आम लोगों की सुरक्षा और क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम करना पुलिस प्रशासन की पहली प्राथमिकता है. मॉक ड्रिल में उपद्रवियों पर काबू पाने एवं नाजायज मजमा को हटाने के उपायों का पूर्वाभ्यास किया गया. इसमें भीड़ को तितर-बितर करने, पुतला दहन कार्यक्रम के बहाने उत्पात मचाने वाले उपद्रवियों को काबू में लाने के उपायों का रिहर्सल किया गया. इस दौरान हवाई फायरिंग भी की गयी और वाटर कैनन का भी इस्तेमाल किया गया. थाना प्रभारी ने मॉक ड्रिल में बताये गये बातों पर अमल करने तथा पुलिस के वरीय अधिकारियों के दिशा-निर्देश के अनुसार कार्रवाई करने की बात कही. एसपी के निर्देश पर पर्व को लेकर जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में फ्लैग मार्च निकाली जा रही है और ड्रोन कैमरा से घरों के छतों की निगरानी की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shailesh ambashtha

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >