बरवाडीह़ उप विकास आयुक्त सैयद रियाज अहमद ने मंगलवार को प्रखंड कार्यालय में विभिन्न विभागों के कार्यों की समीक्षा बैठक की. उन्होंने अधिकारियों को जनहित से जुड़ी लंबित योजनाओं को निर्धारित समय-सीमा के भीतर और पूरी गुणवत्ता के साथ पूर्ण करने का निर्देश दिया. डीडीसी ने स्पष्ट किया कि विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी. बैठक के दौरान प्रखंड के पंचायत सेवक विजय शंकर पर ग्रामीणों द्वारा लगाये गये अवैध वसूली के आरोपों का मामला भी गूंजा. ग्रामीणों ने योजनाओं का लाभ दिलाने के नाम पर 500 से 1000 रुपये तक लेने का आरोप लगाया है. इस संबंध में डीडीसी ने बताया कि संबंधित पंचायत सेवक को शोकॉज (स्पष्टीकरण) जारी किया गया है और मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है. आरोप सही पाये जाने पर नियमानुसार कड़ी कार्रवाई होगी. जिला परिषद की योजनाओं में कथित लापरवाही के सवाल पर डीडीसी ने कहा कि फिलहाल कोई आधिकारिक शिकायत नहीं मिली है, लेकिन भविष्य में शिकायत आने पर स्वतंत्र एजेंसी से जांच कराकर दोषी संवेदक पर कार्रवाई की जायेगी. मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी रेशमा रेखा मिंज, अंचलाधिकारी लवकेश सिंह और प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी सुमित तिवारी समेत कई कर्मी उपस्थित थे.
भ्रष्टाचार के आरोप में पंचायत सेवक को शोकॉज
भ्रष्टाचार के आरोप में पंचायत सेवक को शोकॉज
