विद्यालय में मातृ हस्तेन भोजन कार्यक्रम का आयोजन

विद्यालय में मातृ हस्तेन भोजन कार्यक्रम का आयोजन

लातेहार. जिला मुख्यालय के धर्मपुर में संचालित सरस्वती विद्या मंदिर में मातृ हस्तेन भोजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इसमें कक्षा प्रथम व द्वितीय के बच्चों ने भाग लिया. इस आयोजन में बच्चों को उनकी माताओं ने अपने हाथों से प्रेमपूर्वक भोजन कराया. कार्यक्रम के दौरान मां तू कितनी अच्छी है गीत ने वातावरण को भावुक और संवेदनात्मक बना दिया. सर्वप्रथम छात्र-छात्राओं के माताओं के हाथों से गो ग्रास निकलवाया गया. इसके बाद मंत्र के साथ भोजन प्रारंभ किया गया. कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य माताओं के साथ संवाद स्थापित करना तथा बच्चों और माताओं के बीच स्नेह संबंध को और मजबूत करना है. प्रांत की सह शिशुवाटिका प्रमुख गीता ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम से मां और बच्चों का रिश्ता और गहरा होता है. मां अपने बच्चों को प्यार से उनके स्वास्थ्य के लिए हितकर भोजन खिला सकती है और बाहरी खाद्य पदार्थों को न ही खिलाने तथा न ही विद्यालय में जलपान देने पर जोर दिया. स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आज

लातेहार. अंतराष्ट्रीय रेडक्रॉस दिवस पर शुक्रवार को स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया है. यह जानकारी रेडक्रॉस सोसाइटी के सचिव जावेद अख्तर ने दी. उन्होंने बताया कि शुक्रवार सुबह 10 बजे ब्लड बैंक परिसर में शिविर का शुभारंभ होगा. उन्होंने जिले के लोगो से रक्तदान करने की अपील की है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >